Samsung Galaxy A50s में कितना दम? पहली नज़र में...

Samsung Galaxy A50s है तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 सितंबर 2019 15:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50s की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है
  • गैलेक्सी ए50एस इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है
  • Samsung Galaxy A50s में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है

Samsung Galaxy A50s है 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस

इन दिनों स्मार्टफोन मार्केट में पुराने हैंडसेट के हार्डवेयर में आमूल-चूल बदलाव करके नया फोन उतारना ट्रेंड में है। Samsung Galaxy A50s इसी रणनीति का हिस्सा है। सैमसंग इन दिनों अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ और गैलेक्सी एम सीरीज़ के स्मार्टफोन के अपग्रेड मार्केट में उतार रही है। इसी बहाने सैमसंग भारतीय मार्केट में रियलमी, शाओमी और वीवो जैसी चीनी कंपनियों की बढ़ती लोकप्रियता को चुनौती देना चाहती है। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस इस साल फरवरी में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए50 का अपग्रेड है। नया फोन ज़्यादा पावरफुल कैमरा हार्डवेयर, अपग्रेडेड प्रोसेसर और सैमसंग पे सपोर्ट के साथ आता है। हमें सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के साथ वक्त बिताने का मौका मिला है। पहली नज़र में हमें यह फोन कैसा लगा? आइए बताते हैं...

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। वजह है ग्लॉसी रियर पैनल जो प्रिज़्म जैसे डिज़ाइन के साथ आता है। बैकपैनल ऐसा है कि अलग-अलग हिस्सों पर रोशनी पड़ने पर अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं। हमारे हिसाब से रिफ्लेक्टिव प्रोफाइल और फ्लैशी कलर स्कीम के लिए आपको प्रिज़्म क्रश वॉयलेट वेरिएंट चुनना चाहिए। वैसे, आपके पास प्रिज़्म क्रश ब्लैक और प्रिज़्म क्रश व्हाइट विकल्प भी हैं।
Advertisement


प्रिज़्म डिज़ाइन निखर कर सामने आता है। लेकिन ग्लास पैनल के कारण फोन पर आसानी से उंगलियों के निशान पड़ जाते हैं। बिल्ड क्वालिटी बेहद ही सॉलिड है। कॉम्पेक्ट बिल्ड के कारण ग्रिप अच्छी रहती है। कर्व्ड रियर पैनल और फ्रेम एक-दूसरे में बेहद ही स्मूथ मिलते हैं। इस कारण से सैमसंग गैलेक्सी ए50एस प्रीमियम अनुभव देता है।
Advertisement
 

नए Samsung फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। इस पर वाइब्रेंट कलर्स आते हैं। ब्राइटनेस आउटपुट भी बेहतरीन है और सूरज की रोशनी में स्मार्टफोन पर देखने में दिक्कत नहीं होती। हालांकि, इस हैंडसेट का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इसी प्राइस रेंज के बाकी हैंडसेट के सेंसर से थोड़ा धीमा है।

Samsung Galaxy A50s में 10एनएम एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। प्रतीत होता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए50 में इस्तेमाल किया गया एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर का अपग्रेड है। फोन 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। फोन में एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई दिया गया है। गैलेक्सी ए50एस में एनएफसी पर आधारित सैमसंग पे भी है।
Advertisement

हमारे अनुभव वन यूआई के साथ बेहतरीन था। इसकी गेमिंग और मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस के बारे में हम आपको रिव्यू में विस्तार से बताएंगे।
Advertisement

Samsung ने गैलेक्सी ए50 के कैमरा हार्डवेयर को अपग्रेड किया है। गैलेक्सी ए50एस में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। याद रहे कि गैलेक्सी ए50 को 25 मेगापिक्सल कैमरे के साथ मार्केट में उतारा गया था। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
 

कंपनी ने गैलेक्सी ए50एस में नाइट मोड भी दिया है। पहली बार इस फीचर को गैलेक्सी ए सीरीज़ का हिस्सा बनाया गया है। इसके साथ वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सुपर स्टेडी मोड भी है। गैलेक्सी ए50एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है। रिटेल बॉक्स में कंपनी ने 15 वॉट का फास्ट चार्जर भी दिया है।
Advertisement

22,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले गैलेक्सी ए50एस की भिड़ंत रेडमी के20, पोको एफ1 और वीवो वी15 प्रो जैसे हैंडसेट से होगी। देखा जाए तो कीमत के हिसाब से फोन बहुत ज्यादा कुछ ऑफर नहीं करता। लेकिन हम इस पर कोई भी फैसला सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के रिव्यू में सुनाएंगे।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Good photos in daylight
  • Useful software features
  • Bad
  • Underwhelming performance for the price
  • Weak camera performance in low light
  • Generic design, average build quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.