Samsung Galaxy A50 को मिला नया अपडेट, यह समस्या होगी दूर

Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन को मिले नए अपडेट के साथ फोन में आ रही इस समस्या को दूर किया गया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2019 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A50 को मिले नए अपडेट का फाइल साइज़ 105.11 एमबी है
  • Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं
  • Galaxy A50 के स्मार्ट व्यू फीचर में आ रही समस्या को किया गया है फिक्स

Samsung Galaxy A50 को मिला नया अपडेट, यह समस्या होगी दूर

Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन ने हमारे रिव्यू में अच्छा स्कोर किया था। सैमसंग गैलेक्सी ए50 की कीमत भारत में 20,000 रुपये से कम है। हमारे टेस्ट में Galaxy A50 ने बेहतर परफॉर्म किया था और हमने पाया कि एक्सीनॉस 9610 दिनभर के सभी टॉस्क को अच्छे सै हैंडल कर लेता है। Galaxy A50 को हाल ही में मिले लेटेस्ट अपडेट के साथ स्मार्ट व्यू फीचर में आ रही कनेक्टिविटी समस्या को फिक्स किया गया है।

यह बात अच्छी है कि Samsung Galaxy A50 एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित वन यूआई (One UI) के साथ आता है। रिव्यू के दौरान हमारा यह फोन फरवरी सिक्योरिटी पैच पर चल रहा था। इसके बाद Galaxy A50 के लिए कई अपडेट जारी किए जा चुके हैं।
Advertisement

याद करा दें कि Samsung Galaxy A50 (रिव्यू) को मिला दूसरा सॉफ्टवेयर अपडेट मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया था। इसके अलावा कैमरा परफॉर्मेंस को भी इंप्रूव किया गया था, अपडेट फाइल का साइज़ 138.67 एमबी था। Samsung गैलेक्सी ए50 को इसके बाद एक अन्य अपडेट मिला था। अपडेट के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया गया था। इस अपडेट के बाद स्मार्ट व्यू फीचर सही ढंग से काम नहीं कर रहा था।
 

दूसरे अपडेट के बाद Galaxy A50 कनेक्ट होने के लिए लंबा समय लेने लगा था और फिर यह कनेक्ट भी नहीं होता था। कई यूज़र ने इस बारे में शिकायत भी की और फिर Samsung ने तेजी से इस परेशानी को फिक्स कर अब नए अपडेट को जारी कर दिया है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध है और नए अपडेट के साथ स्मार्ट व्यू फीचर में आ रही कनेक्टिविटी समस्या को भी दूर कर दिया गया है।
Advertisement

नए सॉफ्टवेयर अपडेट का वर्जन नंबर A505FDDU1ASC7 है और इसका फाइल साइज़ 105.11 एमबी है। अगर आपके पास भी Samsung Galaxy A50 है तो Settings > Software update > Download अपडेट मैनुअली में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। आशा है कि यह अपडेट बिना किसी नए बग के यूज़र की इस समस्या को दूर करेगा। अपडेट रोल आउट की जानकारी को सबसे पहले SamMobile ने स्पॉट किया।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy A50, Samsung Galaxy A50 Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.