Samsung Galaxy A50 हो सकता है इनफिनिटी-वी डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे से लैस

Galaxy A50 स्मार्टफोन इनफिनिटी-वी डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 31 जनवरी 2019 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A50 हो सकता है तीन रियर कैमरों से लैस
  • Galaxy A10 में हो सकता है ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर
  • Samsung Galaxy A50 में 4,000 एमएएच की बैटरी होने का दावा

Samsung Galaxy A50 हो सकता है इनफिनिटी-वी डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे से लैस

Photo Credit: 91Mobiles

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung अपनी नई Galaxy A-सीरीज़ को जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ के स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल और डुअल या ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारे जा सकते हैं। हाल ही में कथित Galaxy A50 स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें और  जानकारी लीक हुई हैं। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Galaxy A50 में इनफिनिटी-वी डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। बता दें कि Galaxy A10 को भी हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था।  

उम्मीद है कि Samsung इस साल गैलेक्सी ए-सीरीज़ के अंतर्गत 9 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कुछ समय पहले कथित Samsung Galaxy A50 को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला था। अब हाल ही में 91Mobiles द्व्रारा जारी लाइव इमेज में फोन का इंटरनल डिजाइन नजर आ रहा है। गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन की लीक हुई तस्वीर से इस बात का संकेत मिला है कि हैंडसेट यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है।  
 

Photo Credit: 91Mobiles

इसके अलावा जो अन्य अहम जानकारी लेटेस्ट लीक से सामने आई है वह यह है कि फोन तीन रियर सेंसर के साथ आ सकता है। कुछ समय पहले लीक हुई रिपोर्ट में कहा गया था कि Samsung की आगामी सीरीज़ के फोन डुअल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ ToF 3डी सेंसर से लैस होंगे। हालांकि, तस्वीरों में फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए कट-आउट नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी का यह आगामी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
 

Photo Credit: Geekbench

Galaxy A50 को लेकर अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह हैंडसेट एक्सीनॉस 7 9610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हाल ही में गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी ए10 को भी लिस्ट किया गया था। गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung के आगामी फोन का मॉडल नंबर SM-A105F नजर आ रहा है। लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy A10 एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Galaxy A50, Galaxy A10, Geekbench, Triple Rear Cameras
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.