Samsung Galaxy A50, Galaxy A30 और Galaxy A10 स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्च

Samsung आज भारत में Samsung Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 फरवरी 2019 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A30 और Galaxy A50 से इस सप्ताह उठा था पर्दा
  • Galaxy A30 और Galaxy A50 इनफिनिटी-यू डिस्प्ले से लैस हैं
  • आज गैलेक्सी ए10 भी होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy A50, Galaxy A30 और Galaxy A10 स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्च

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung आज भारत में Samsung Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। सैमसंग की नई गैलेक्सी ए-सीरीज़ के स्मार्टफोन इनफिनिटी-यू और इनफिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च होंगे। 4,000 एमएएच बैटरी और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस Samsung Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन से इस सप्ताह के शुरुआत में पर्दा उठाया गया था। बुधवार को Samsung ने इस बात का खुलासा किया कि सैमसंग गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 के साथ कंपनी Galaxy A10 स्मार्टफोन को भी भारतीय बाजार में उतारेगी। सैमसंग का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

Samsung ने इस सप्ताह के शुरुआत में Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। दोनों नए मॉडल इनफिनिटी-यू और सुपर एमोलेड स्क्रीन के साथ उतारे गए हैं और इनमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बुधवार को सैमसंग मोबाइल इंडिया के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कंपनी ने कंफर्म किया कि इवेंट के दौरान Galaxy A10 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A10, Galaxy A30, और Galaxy A50 की भारत में कीमत (उम्मीद)

भारत में सैमसंग Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन की कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बात से कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है। हाल ही में Samsung Netherlands की प्रेस रिलीज के मुताबिक, सैमसंग Galaxy A50 की कीमत 349 यूरो (करीब 28,300 रुपये) है।
 

Samsung Galaxy A30, Galaxy A50 के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए10 के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 के स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं। सैमसंग Galaxy A30 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन होगा, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी/ 4 जीबी रैम, 32 जीबी/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड  (512 जीबी तक) होगा।

यह दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Galaxy A30 की तरह Samsung Galaxy A50 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन 4 जीबी/ 6 जीबी रैम, 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) सपोर्ट के साथ आएगा। गैलेक्सी में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो यह तीन रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। फिलहाल, फोन के एंड्रॉयड वर्ज़न के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  3. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  4. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  5. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  6. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  8. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  9. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  10. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.