Samsung Galaxy A42 5G क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ पेश

यह उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की कीमत मौजूदा बजट 5जी फोन Samsung Galaxy A51 5G से कम होगी, जिसे कंपनी ने 499.99 डॉलर (लगभग 36,600 रुपये) में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 सितंबर 2020 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A41 में मिलता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • नॉच जिस्प्ले और ब्लू-ग्रे ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ आता है नया 5जी फोन
  • सैमसंग ने फिलहाल सभी स्पेसिफिकेशन और इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है

Samsung Galaxy A42 5G सैमसंग की सबसे सस्ती 5जी पेशकश हो सकती है

Samsung Galaxy A42 5G को कंपनी ने अपने 'लाइफ अनस्टॉपेबल' वर्चुअल इवेंट के हिस्से के रूप में घोषित किया है। कंपनी ने फोन के बारे में केवल कुछ जानकारियां ही साझा की हैं। यह भी पता चला है कि यह सैमसंग की ओर से सबसे सस्ती 5जी पेशकश  है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और नॉच के अंदर सिंगल सेल्फी सेंसर मिलता है। सैमसंग की वेबसाइट पर उपलब्ध तस्वीरों से पता चलता है कि फोन में चारों ओर पतले बेजल्स हैं। यह नीले और ग्रे ग्रेडिएंट पैटर्न के लिए दिखाई देता है।

जैसा कि उल्लेख किया गया है, सैमसंग ने फोन के बारे में सिर्फ कुछ जानकारी ही साझा की गई है और कीमत और उपलब्धता पर भी कोई शब्द नहीं है। यह उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की कीमत मौजूदा बजट 5जी फोन Samsung Galaxy A51 5G से कम होगी, जिसे कंपनी ने 499.99 डॉलर (लगभग 36,600 रुपये) में लॉन्च किया था। उम्मीद है कि कंपनी निकट भविष्य में Galaxy A42 5G के बारे में अधिक जानकारी साझा करेगी।
 

Samsung Galaxy A42 5G specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी में 6.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए एक नॉच होगा। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 5G सपोर्ट होगा। फोन की तस्वीरों से पता चलता है कि फोन में एक वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसके अंदर क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। इसी के अंदर फ्लैश भी फिट किया जाएगा। पावर और वॉल्यूम बटन दायीं ओर सेट होंगे।

गैलेक्सी ए42 5जी सैमसंग गैलेक्सी ए41 का अपग्रेड प्रतीत होता, जो इस साल मार्च में लॉन्च हुआ था। दोनों फोन का डिज़ाइन काफी मिलता-जुलता है और उम्मीद की जा सकती है कि Samsung Galaxy A42 5G में पिछले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन में से कुछ को बरकरार रखा जाएगा। इसलिए, फोन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले की उम्मीद की जा सकती है। बैटरी और फास्ट चार्जिंग को भी पिछले मॉडल से लिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.