Samsung Galaxy A41 की बैटरी को लेकर मिली यह जानकारी

Samsung Galaxy A41 में 3,500 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल हो सकती है। यह फोन गैलेक्सी ए40 का अपग्रेड होगा, जिसमें 3,100 एमएएच बैटरी दी गई है। गैलेक्सी ए41 को लेकर पहले भी कई लीक्स देखने को मिल चुकी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 जनवरी 2020 14:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A41 ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है
  • इस फोन में गैलेक्सी ए40 के मुकाबले ज्यादा क्षमता की बैटरी हो सकती है
  • गैलेक्सी ए41 में एंड्रॉयड 10 पर आधारित नया वन यूआई दिया जाएगा

Samsung Galaxy A41 मौजूदा गैलेक्सी ए40 स्मार्टफोन का अपग्रेड होगा

Samsung Galaxy A41 की बैटरी की जानकारी लीक हुई है। हाल ही में इसकी मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुई थी और अब एक लेटेस्ट लीक में सैमसंग गैलेक्सी ए41 की बैटरी को लेकर जानकारी मिली है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए41 फोन मौजूदा गैलेक्सी ए40 का अपग्रेड होगा। सैमसंग मार्केट में गैलेक्सी ए-सीरीज के नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में गैलेक्सी ए11, गैलेक्सी ए21 और गैलेक्सी ए31 को लेकर भी कुछ जानकारियां सामने आ चुकी है। Galaxy A41 को लेकर पहले भी कुछ लीक्स देखने को मिल चुकी है, जिनमें गैलेक्सी ए41 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज शामिल होने का दावा किया गया है। गैलेक्सी ए41 में एंड्रॉयड 10 पर आधारित नया वन यूआई होने की जानकारी भी मिली है।

दक्षिण कोरिया की सेफ्टी कोरिया वेबसाइट में EB-BA415ABY मॉडल नंबर वाले एक बैटरी पैक को सर्टिफाई किया गया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले कुछ रिपोर्ट में गैलेक्सी ए41 को मॉडल नंबर SM-A415X के साथ देखा गया है। बैटरी और मोबाइल के मॉडल नंबर में शामिल A415 कोड को देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बैटरी Samsung Galaxy A41 की हो सकती है।
 


इस लिस्टिंग में बैटरी की तस्वीर भी पोस्ट की गई है। क्वॉलिटी खराब होने के कारण बैटरी में लिखी गई जानकारी साफ तौर पर देखी नहीं जा सकती है, लेकिन एक टेक्नोलॉजी ब्लॉग Nashville Chatter की रिपोर्ट दावा करती है कि गैलेक्सी ए41 फोन 3,500 एमएएच क्षमता वाली बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा यह भी खबर है कि इस फोन में 15 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इससे पहले Galaxy A40 में कंपनी ने 3,100 एमएएच क्षमता की बैटरी दी थी।

इससे पहले नीदरलैंड्स के एक सूत्र ने यह भी जानकारी दी थी कि Samsung Galaxy A41 तीन रियर कैमरे के साथ आएगा। यहां पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 25 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और मैक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। याद दिला दें कि Samsung Galaxy A40 को बीते साल मार्च महीने में दो रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  2. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  3. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  6. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  7. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  8. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.