Samsung Galaxy A35 लॉन्च होगा 6GB रैम, ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ! Geekbench पर खुलासा

Samsung Galaxy A35 तीन कलर्स आइसब्लू, लिलैक और नेवी में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जनवरी 2024 09:33 IST
ख़ास बातें
  • फोन को साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
  • गीकबेंच पर यह मॉडल नम्बर SM-A356U के साथ नजर आया है।
  • फोन में Exynos 1380 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy A34 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा फोन

Photo Credit: Samsung

Samsung अपनी A सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A35 जल्द लॉन्च कर सकती है। फोन के बारे में लीक्स आने लगे हैं और इसे अब बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर भी लिस्टेड देखा गया है। Samsung Galaxy A35 में कंपनी कुछ खास पेश कर सकती है। Samsung Galaxy S24 सीरीज आज ग्लोबल लेवल पर पेश की जाने वाली है। उसके बाद आने वाले स्मार्टफोन्स में कंपनी संभावित तौर पर अल्ट्रा मॉडर्न फीचर्स जैसे, AI के साथ डिवाइसेज को लॉन्च करने की राह पकड़ सकती है। फिलहाल आपको बताते हैं कि Samsung Galaxy A35 के बारे में क्या अपडेट निकल कर आ रहा है। 

Samsung Galaxy A35 को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर गीकबेंच (Geekbench) पर लिस्ट किया गया है। फोन को साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच पर यह मॉडल नम्बर SM-A356U के साथ नजर आया है। यहां पर लिस्टिंग में कुछ अहम जानकारी इस डिवाइस के बारे में मिलती है। इसके मदरबोर्ड का कोडनेम s5e8835 है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर डिटेल्स यहां पता चलती हैं। चिप में 4 कोर 2GHz पर क्लॉक किए गए हैं जबकि अन्य 4 कोर 2.40GHz पर क्लॉक किए गए हैं। इससे पता चलता है कि फोन में Exynos 1380 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इस प्रोसेसर को Galaxy A54 और Galaxy M54 में भी देखा जा चुका है। 

Samsung Galaxy A35 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंफिग्रेटेड रैम भी यहां पता चलता है। फोन 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। कंपनी यहां रैम में अन्य विकल्प भी दे सकती है। फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 के साथ लिस्टेड है। डिवाइस के बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो इसने सिंगल कोर में 697 पॉइंट्स हासिल किए हैं जबकि मल्टी कोर में 2,332 पॉइंट्स हासिल किए हैं। 

फोन को लेकर इससे पहले आई एक रिपोर्ट में इसके रेंडर्स लीक होने का दावा किया गया था। जिसके मुताबिक, Samsung Galaxy A35 तीन कलर्स आइसब्लू, लिलैक और नेवी में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में दाईं ओर आइलैंड बम्प बताया गया है, जिसमें पावर और वॉल्यूम बटन आ सकते हैं। फोन में राउंड कॉर्नर और एक प्लास्टिक फ्रेम होने की उम्मीद है। Galaxy A35 के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल ट्रिपल-कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल दूसरा कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  3. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
  4. Amazon World Cup Sale: स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर मिल रहा 65% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  2. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
  3. Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
  4. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  6. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  7. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  8. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  9. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  10. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.