Samsung Galaxy A35 के रेंडर्स हुए लीक, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy A35 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जनवरी 2024 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A35 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A35 में 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी होगी।
  • Samsung Galaxy A35 में Exynos 1480 प्रोसेसर हो सकता है।

Samsung Galaxy A34 में 5000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Samsung

Samsung जल्द ही Samsung Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन लेकर आ रही है। हाल ही में सैमसंग की ए-सीरीज के नए रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। नई लीक में Samsung Galaxy A35 का खुलासा हुआ है, इससे पहले Galaxy A55 रेंडर भी सामने आए हैं। इन फोटो से स्मार्टफोन के डिजाइन और कैमरा का पता चला है। आइए Samsung Galaxy A35 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy A35 के रेंडर


लीक हुए रेंडर में Samsung Galaxy A35 के तीन कलर्स आइसब्लू, लिलैक और नेवी का पता चला है। फोन में दाईं ओर की आइलैंड बम्प है, जिसमें पावर और वॉल्यूम बटन होते हैं। इस प्रकार उम्मीद की जा सकती है कि फोन में राउंड कॉर्नर और एक प्लास्टिक फ्रेम होगा। Galaxy A35 के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल ट्रिपल-कैमरा सेटअप है, जो कई Samsung फोन के समान डिजाइन जैसा है। ऐसी अफवाहें हैं कि स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल सकता है।
Advertisement

Samsung Galaxy A35 में एक अपग्रेड इसका फ्रंट डिजाइन है। Samsung, Galaxy A34 में यू-शेप के नॉच से ज्यादा एडवांस पंच-होल कैमरा कटआउट की ओर बढ़ गया है। स्क्रीन के बेजल भी स्लिम हैं। हालांकि, निचले बेजल अभी भी अन्य कॉर्नर के मुकाबले में ज्यादा मोटे हैं। ऐसी खबरें हैं कि Galaxy A35 में Exynos 1480 प्रोसेसर हो सकता है। इसमें धूल और पानी से बचाव वाली आईपी रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। हालांकि, ये अफवाहें काफी शुरुआती हैं तो ज्यादा जानकारी लॉन्च होने पर ही पता चलेगी। आने वाले समय में A35 सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म या बेंचमार्क लिस्टिंग पर नजर आ सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.