48MP कैमरा, Dimensity 900 के साथ Samsung Galaxy A34 होगा लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Samsung Galaxy A34 में 6.6 इंच की sAMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 फरवरी 2023 08:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung जल्द ही Samsung Galaxy A34 को लॉन्च कर सकती है।
  • Samsung Galaxy A34 मार्केट में Galaxy A33 के अपग्रेड के तौर पर आ सकता है।
  • Samsung Galaxy A34 में 6.6 इंच की sAMOLED डिस्प्ले होगी।

Samsung Galaxy A34 मार्केट में Galaxy A33 के सक्सेसर के तौर पर आ सकता है।

Photo Credit: Samsung

Samsung जल्द ही Samsung Galaxy A34 को लॉन्च कर सकती है। बीते कुछ हफ्तों में कई लीक और अफवाहों से सैमसंग के मिड रेंज स्मार्टफोन के बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन अभी तक सबकुछ नहीं पता चला था। हाल ही में एक लोकप्रिय टिपस्टर ने गैलेक्सी ए34 के काफी स्पेसिफिकेशंस को साझा किया है। यहां हम आपको सैमसंग के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Samsung Galaxy A34 की अनुमानित कीमत


Samsung Galaxy A34 मार्केट में Galaxy A33 के अपग्रेड के तौर पर आ सकता है। इस फोन की कीमत बीते साल के मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा होगी। अगर हाल ही में आई एक लीक पर ध्यान दिया जाए तो यूरोप में Galaxy A34 की कीमत करीब 410 यूरो यानी कि 36,353 रुपये से शुरू होगी। वहीं भारतीय ग्राहकों को अधिक किफायती दामों में यह फोन मिल सकता है।
 

Samsung Galaxy A34 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


टिप्सटर योगेश बरार का दावा है कि Samsung Galaxy A34 में 6.6 इंच की sAMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होगा। पिछले रेंडर से पता चला था कि स्मार्टफोन के फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा सेफ्टी के लिए एक अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
Advertisement

ध्यान देने वाली बात यह है कि बरार का कहना है कि फोन Dimensity 900 SoC पर काम करेगा। हालांकि, पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि स्मार्टफोन कुछ क्षेत्रों में Dimensity 1080 और Exynos 1280 SoC के साथ आएगा। स्टोरेज की बात की जाए तो Galaxy A34 में Dimensity 900 चिप के साथ 8GB RAM और 128 या 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में OIS एनेबल 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिल सकता है। वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का शूटर मिल सकता है। सैमसंग स्मार्टफोन में वाई-फाई 6 सपोर्ट और IP67 रेटिंग मिल सकती है। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 25W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.