Samsung Galaxy A34 5G फोन 6GB रैम, Dimensity 1080 SoC के साथ गूगल प्ले कंसोल में आया नजर!

Samsung अपनी पॉपुलर मिडरेंज सीरीज Galaxy A में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में बताई जा रही है।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2023 18:21 IST
ख़ास बातें
  • ग्राफिक्स की प्रोसेसिंग के लिए Arm Mali-G68 MC4 GPU देखने को मिल सकता है।
  • फोन के अंदर 6GB रैम देखने को मिल सकती है।
  • डिस्प्ले में कम से कम बेजल और हल्की चिन देखने को मिल सकती है।

Galaxy A34 के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन Galaxy A33 (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

Samsung ने हाल ही में Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी की एस सीरीज काफी पॉपुलर भी रही है। लेकिन A सीरीज भी मिडरेंज में काफी पॉपुलरिटी रखती है। इसी सीरीज का एक कथित स्मार्टफोन Samsung Galaxy A34 5G इन दिनों चर्चा में आ गया है। फोन को कथित तौर पर Google Play Console पर देखा गया है। जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस की भी कुछ जानकारी मिल जाती है। चलिए जानते हैं कि सैमसंग के इस फोन के बारे में ताजा अपडेट क्या कहता है। 

Samsung अपनी पॉपुलर मिडरेंज सीरीज Galaxy A में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में बताई जा रही है। फोन Galaxy A34 5G के नाम से लॉन्च हो सकता है और कथित तौर पर फोन गूगल प्ले कंसोल में नजर आया है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लिस्टिंग कहती है कि इसमें MediaTek Dimensity 1080 SoC होगा जिसे 2.6GHz तक की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। फोन का मॉडल नम्बर MT6877V/TTZA बताया गया है।
Advertisement
 
Samsung Galaxy A34 5G के स्पेसिफिकेशंस जो इस लिस्टिंग में पता चलते हैं, उनके मुताबिक फोन के अंदर 6GB रैम देखने को मिल सकती है। फोन में ग्राफिक्स की प्रोसेसिंग के लिए Arm Mali-G68 MC4 GPU देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में Android 13 OS बताया गया है। डिवाइस में फुलएचडी प्लस पैनल देखने को मिल सकता है जिसमें 1080x2340 रिजॉल्यूशन हो सकता है। डिस्प्ले में कम से कम बेजल और हल्की चिन देखने को मिल सकती है। इसके वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड में दिए जा सकते हैं। 

Galaxy A34 के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन Galaxy A33 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है जिसे कंपनी ने मार्च 2022 में मार्केट में उतारा था। इस फोन की कीमत 28,499 रुपये है। फोन में Exynos 1280 SoC चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम दी गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.