Samsung Galaxy A34 5G हो गया इतने हजार सस्ता! 8GB रैम, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले जैसे तगड़े फीचर्स

Samsung Galaxy A34 5G में 6.6 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 फरवरी 2024 11:33 IST
ख़ास बातें
  • फोन का 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट Rs 24,499 में खरीदें।
  • फोन पर EMI ऑफर भी दिया जा रहा है।
  • Samsung Galaxy A34 5G में 6.6 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy A34 5G पर कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।

Photo Credit: Amazon

अगर आप Samsung का A सीरीज का कोई पॉपुलर स्मार्टफोन खरीदने के लिए प्लान कर रहे हैं तो कंपनी का Galaxy A34 5G इस वक्त फायदेमंद चॉइस साबित हो सकता है। कंपनी इस फोन पर कैशबैक ऑफर दे रही है। Samsung Galaxy A34 5G पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था। यह एक 5G फोन है जो 8GB रैम, और 256GB तक स्टोरेज कैरी करता है। इसमें 6.6 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। फोन को आप वर्तमान में डिस्काउंट पर पा सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल।

Samsung Galaxy A34 5G पर कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। Samsung India ने फोन को खरीदने वाले कस्टमर्स के लिए घोषणा की है कि डिवाइस पर 3000 रुपये का डायरेक्ट डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट इसके रिटेल प्राइस पर दिया जा रहा है। कैशबैक ऑफर लगाने के बाद फोन का 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट Rs 24,499 में खरीदा जा सकता है। इसके 8 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की प्रभावी कीमत 26,499 रुपये बताई गई है। 
Advertisement

इतना ही नहीं, फोन पर EMI ऑफर भी दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मात्र 1684 रुपये की मासिक किश्तों पर फोन को खरीदा जा सकता है। फोन को सैमसंग ऑफिशियल वेबसाइट, या अन्य ऑनलाइन रिटेलर्स जैसे Amazon आदि से खरीदा जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy A34 5G specifications

Samsung Galaxy A34 5G में 6.6 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इसमें विजन बूस्टर फीचर भी है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेंसर मैक्रो लेंस के साथ है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.2 लेंस के साथ दिया गया है। फोन में 256 GB तक की इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000 mAh की बैटरी है जो 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, IP67 rating
  • Bright and smooth display
  • Decent performance unit
  • Great battery life
  • Five years of software support
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Minor software lag
  • Low-light camera performance could have been better
  • No bundled charger
  • Waterdrop-style notch looks dated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.6 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.