सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) के बारे में नई जानकारियां आईं सामने

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 सितंबर 2016 14:56 IST
सैमसंग के आने वाले कथित स्मार्टफोन गैलेक्सी ए3 (2017) को लेकर लीक और लिस्टिंग में लगातार खुलासे हो रहे हैं। इसी हफ्ते पहले सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) को एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट किया था। अब इस स्मार्टफोन को भारतीय इंपोर्ट और एक्सपोर्ट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट ज़ौबा पर देखा गया है। ए3 (2017) स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2016) का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

ज़ौबा पर हुई लिस्टिंग से खुलासा होता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) को टेस्टिंग उद्देश्य के चलते दक्षिण कोरिया से भारत भेजा गया है। इसके अलावा लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि इस फोन की कीमत 155 डॉलर (करीब 10,200 रुपये) होगी। हालांकि, आमतौर पर ज़ौबा पर बताई गई कीमत को भरोसेमंद नहीं माना जाता है।
Advertisement

इससे पहले बेंचमार्किंग लिस्टिंग से पता चला था कि इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। इस डिवाइस में 4.7 इंच स्क्रीन होगा। हैंडसेट में 2 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ) होगा। फोन में एक 13 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की खुलासा भी हुआ है। गैलेक्सी ए3 (2017) एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

बता दें कि अभी तक सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के बारे में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ये सभी जानकारी लीक और लिस्टिंग पर आधारित हैं। इसलिए इन खबरों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  2. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  3. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  5. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  6. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  7. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  8. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  10. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.