Samsung Galaxy A26 5G सपोर्ट पेज हुए लाइव, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

Samsung जल्द ही अपने Samsung Galaxy A26 5G को आधिकारिक स्तर पर लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 फरवरी 2025 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A26 5G जल्द ही आधिकारिक स्तर पर लॉन्च होने वाला है।
  • Samsung Galaxy A26 5G में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
  • Samsung Galaxy A26 5G में 4,565mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।

Samsung Galaxy A25 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung जल्द ही अपने Samsung Galaxy A26 5G को आधिकारिक स्तर पर लॉन्च करने वाला है। अब स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट पेज यूके, आयरलैंड और लैटिन अमेरिका समेत कई मार्केट में लाइव हो गए हैं। यह बीआईएस, टीयूवी रीनलैंड और ब्लूटूथ एसआईजी समेत कई सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म्स पर पहले ही नजर आ चुका है। आइए Samsung Galaxy A26 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

हालांकि, सपोर्ट पेज डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देते हैं, लेकिन सुझाव मिलता है कि Galaxy A26 5G जल्द ही लॉन्च हो सकता है। यह मार्च में Galaxy A36 और Galaxy A56 के साथ दस्तक दे सकता है। आपको बता दें कि Galaxy A25 5G को दिसंबर 2023 में पेश किया गया था।

Samsung की रीजनल वेबसाइट पर देखे गए सपोर्ट पेज में साफतौर पर Galaxy A26 5G का नाम नहीं बताया गया है। हालांकि, उन्होंने मॉडल नंबर SM-A26B/DS लिस्टेड किया है, जिसे पहले ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग में A26 से जोड़ा गया है। इससे कंफर्म होता है कि फोन वास्तव में Galaxy A26 5G है।


Samsung Galaxy A26 5G Specifications (Expected)


पिछली लीक और अफवाहों के आधार पर Galaxy A26 5G में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ 6.64 इंच या 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो कि FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। फोन Exynos 1280 चिपसेट के ओवरक्लॉक्ड वर्जन पर काम कर सकता है। हालांकि, कुछ अफवाहें बताती हैं कि इसमें Exynos 2400e SoC दिया जा सकता है।

आपको बता दें कि Exynos 2400e फ्लैगशिप Exynos 2400 का थोड़ा डाउनक्लॉक किया गया वर्जन है। यह ज्यादा प्रीमियम Galaxy S24 FE को पावर प्रदान करता है। इसलिए संभावना कम है कि Samsung इस चिप का उपयोग किसी डिवाइस को पावर देने के लिए करेगा, जिसमें 2025 में वॉटर-ड्रॉप नॉच की पेशकश की उम्मीद है। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। पिछली रिपोर्ट के अनुसार, फोन अपने पिछले मॉडल के मुकाबले में छोटी बैटरी प्रदान कर सकता है जो कि 5,000 से कम होकर 4,565mAh होने की संभावना है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड वन यूआई 7 पर काम करेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  3. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  4. Samsung Galaxy M47, Galaxy F70 Pro जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  6. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  7. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  8. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  9. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  10. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.