Samsung Galaxy A25 करेगा 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy A25 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A25 में 6.44 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy A25 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy A25 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A24 में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A25 लाने की तैयारी कर रहा है। यह फोन Galaxy A24 का अपग्रेड वर्जन होगा, जिसमें पिछले फोन की तुलना में Exynos 1280 प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा। यहां हम आपको आगामी सैमसंग ए-सीरीज स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

अब पता चला है कि Samsung Galaxy A25 में 25W चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट मिलेगा जो कि पिछले मॉडल से मिलती है। अमेरिका में FCC की एक लिस्ट में आगामी SM-A256U के बारे में कुछ जानकारी सामने आई हैं। ऐसी संभावना है कि Galaxy A25 में भी वही 5,000mAh की बैटरी होगी।

फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन ने यह साफ किया है कि प्रत्येक डिवाइस संयुक्त राज्य अमेरिका में कानूनों और विनियमों का अनुपालन करता है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Galaxy A25 वाई-फाई 802.11 b/g/n/a/ac स्टैंडर्ड के साथ-साथ NFC का भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा यह पता चला कि अमेरिका वाले मॉडल में 10 5G बैंड का सपोर्ट मिलेगा। कोरियन टेक दिग्गज आगामी स्मार्टफोन को ज्यादा किफायती मिड रेंज फोन के तौर पर ला रही है।


Samsung Galaxy A25 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy A25 में 6.44 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। कैमरा सेटअप के मामले में इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। उपलब्धता के मामले में Samsung Galaxy A25 जल्द ही आने वाला है, वहीं Samsung Galaxy A24 को मई में पेश किया गया था।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.