Samsung Galaxy A24 होगा 6.5 इंच डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

Samsung Galaxy A24 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Samsung कथित तौर Samsung Galaxy A24 को लॉन्च करने वाला है।
  • Samsung Galaxy A24 का सपोर्ट पेज वेबसाइट पर लाइव हो गया है।
  • Samsung Galaxy A24 में 6.5 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy A24 भारत में Samsung Galaxy A23 की जगह लेगा।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर अपने नए स्मार्टफोन Galaxy A24 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर इसका सपोर्ट पेज नजर आया है।  यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी A24 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे है।


Advertisement
हालांकि फोन के नाम का पेज पर साफ तौर पर जिक्र नहीं किया गया है, यह SM-A245F/DS के रूप में मॉडल नंबर के तौर पर नजर आता है जो A24 से संबंधित है। खास बात यह  है कि Galaxy A14 के लिए सपोर्ट पेज फरवरी से Samsung इंडिया की वेबसाइट पर भी एक्टिव है। इससे पता चलता है कि आने वाले समय में A14 और A24 दोनों का एक साथ पेश हो सकते हैं।
 

Samsung Galaxy A24 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy A24 में 6.5 इंच की FHD+ Super AMOLED Infinity-V डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Adreno 610 GPU के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 680 6nm मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस है। इस फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Samsung One UI 5.0 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Samsung Galaxy A24 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए Galaxy A24 में ड्यूल सिम सपोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, डॉल्बी एटम्स, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.1 mm, चौड़ाई 77.6 mm, मोटाई 8.3 mm और वजन 195 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए Galaxy A24 में  साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.