Samsung Galaxy A21s और Motorola One Fusion+ में कौन बेहतर?

जहां एक ओर Samsung Galaxy A21s की मुख्य खासियतें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी है। वहीं, Motorola One Fusion+ की यूएसपी भी इसका क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी है।

Samsung Galaxy A21s और Motorola One Fusion+ में कौन बेहतर?

Samsung Galaxy A21s की भारत में कीमत 16,499 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Motorola One Fusion+ की भारत में कीमत 16,999 रुपये
  • Samsung Galaxy A21s की शुरुआती कीमत 16,499 रुपये
  • दोनों फोन में शामिल हैं क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी
विज्ञापन
मिड-रेंज मार्केट में पिछले एक महीने में कई स्मार्टफोन लॉन्च होते देख लिए हैं। Samsung ने भारतीय मार्केट में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A21s के रूप में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन बुधवार, 17 जून को लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही मंगलवार को हमने भारत मे Motorola One Fusion+ को लॉन्च होते देखा। यह भी मिड-रेंज स्मार्टफोन है। जहां एक ओर सैमसंग गैलेक्सी ए21एस की मुख्य खासियतें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी है। वहीं, मोटोरोला वन फ्यूज़न+ की यूएसपी भी इसका क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी है। हालांकि डिज़ाइन से लेकर कई स्पेसिफिकेशन तक इनमें काफी अंतर है। 

यदि आप भी जानना चाह रहे हैं कि इनमें क्या अंतर है या कम से कम पन्नों में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है, तो यहां हम आपके इस सवाल का जवाब Samsung Galaxy A21s और Motorola One Fusion+ के बीच तुलना कर देने जा रहे हैं।
 

Samsung Galaxy A21s vs Motorola One Fusion+: price in India

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट का दाम 16,499 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy A21s हैंडसेट ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में पेश किया गया है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को Flipkart, Samsung.com और अन्य नामी ऑनलाइन स्टोर्स के जरिए खरीद सकेंगे।

वहीं, दूसरी ओर Motorola One Fusion+ की बात करें तो, कंपनी ने इसे केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये है। यह फोन दो रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है- ट्वाइलाइट ब्लू और मूनलाइट व्हाइट। फोन की सेल Flipkart के जरिए 24 जून से शुरू होगी।
 

Samsung Galaxy A21s vs Motorola One Fusion+: specifications compared

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस हैंडसेट में 6.5 इंच का एचडी+ (720X1600 पिक्सल) इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है।

वहीं, बात करें डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन फ्यूज़न+ की तो यह डिवाइस स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) नॉच-लेस डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर काम करता है, जिसे ऐड्रेनो 618 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड सॉल्यूशन के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरों की तरफ आते हैं। Samsung Galaxy A21s में पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है।

दूसरी ओर Motorola One Fusion+ के पीछे भी क्वाड कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस है।  बात करें इसके प्रतिद्वंदी की तो मोटोरोला वन फ्यूज़न+ फोन में 5,000 एमएएच बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन पर एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है।

Samsung Galaxy A21s फोन का डाइमेंशन 75.3 x 163.6 x 8.9 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है। वहीं, Motorola One Fusion+ का डाइमेंशन 162.9 x 76.9 x 9.6 मिलीमीटर और वज़न 210 ग्राम है।
 

मोटोरोला वन फ्यूजन+ बनाम सैमसंग गैलेक्सी ए21एस

  मोटोरोला वन फ्यूजन+ सैमसंग गैलेक्सी ए21एस
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग-
डिज़ाइन रेटिंग-
डिस्प्ले रेटिंग-
सॉफ्टवेयर रेटिंग-
परफॉर्मेंस रेटिंग-
बैटरी लाइफ रेटिंग-
कैमरा रेटिंग-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग-
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.506.50
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल720x1600 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो19.5:9-
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)395-
हार्डवेयर
प्रोसेसर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जीसैमसंग एक्सिनोस 850
रैम6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)1000512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटनहींहां
कैमरा
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)48-मेगापिक्सल (f/2.0) + 8-मेगापिक्सल (f/2.0) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल (f/2.2)13-मेगापिक्सल (f/2.2)
पॉप-अप कैमराहां-
रियर फ्लैश-हां
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनMy UXOne UI
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन/एसी-
ब्लूटूथहांहां
यूएसबी टाइप सीहां-
सिम की संख्या2-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहां-
एनएफसी-हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिम-
4जी/ एलटीईहां-
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिम-
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां-
एक्सेलेरोमीटरहां-
एंबियंट लाइट सेंसरहां-
जायरोस्कोपहां-
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  2. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  3. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  5. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  6. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  7. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  8. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  9. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  10. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »