Samsung Galaxy A21s का प्रोमो वीडियो आया सामने, 'लाइव कैमरा' फीचर से होगा लैस

Samsung Galaxy A21s के स्पेसिफिकेशन पहले लीक हुए थे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में 6.55 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 8 मई 2020 17:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A21s में 5,000 एमएएच बैटरी दिए जाने का दावा
  • Samsung Galaxy A21s में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होने की जानकारी
  • Samsung Galaxy A21s के 30 सेकेंड लंबे प्रोमो वीडियो आया सामने
Samsung Galaxy A21s का कथित प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इससे एक बार फिर सैमसंग के नए फोन के बारे में जानकारी मिली है और इसमें “Live Camera” फीचर होने का पता चला है। बताया गया है कि यह फीचर यूज़र्स को रिकॉर्ड और Facebook, Instagram व YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर लाइव वीडियो पोस्ट करने की सुविधा देगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हुए थे। पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस हैंडसेट 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। माना जा रहा है कि यह मार्केट में Samsung Galaxy A21 के अपग्रेड के तौर पर आएगा जिसे बीते महीने ही Samsung द्वारा लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy A21s के 30 सेकेंड लंबे प्रोमो वीडियो को 91mobiles द्वारा साझा किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन के यूज़र्स इसके कैमरा ऐप से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव वीडियो ब्रॉडकास्ट कर पाएंगे। एआर डूडल को भी फोन का हिस्सा बनाया जा सकता है। दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस हैंडसेट ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में आएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A21s specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के स्पेसिफिकेशन पहले लीक हुए थे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में 6.55 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होने की उम्मीद है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है। यह साफ नहीं है कि Samsung Galaxy A21s में गैलेक्सी ए21 की तरह होल-पंच डिज़ाइन होगा या ड्यू ड्रॉप नॉच।

इस फोन में 5,000 एमएएच बैटरी दिए जाने का दावा किया गया है। दावा है कि इस फोन में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, एनएफसी, डुअल-सिम, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया जाएगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.