Samsung Galaxy A16 5G की कीमत का हुआ लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ

Samsung कथित तौर पर आगामी स्मार्टफोन Samsung Galaxy A16 पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2024 16:30 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले होगी।
  • Samsung Galaxy A16 5G में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
  • Samsung Galaxy A16 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर होगा।

Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच की एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर आगामी स्मार्टफोन Samsung Galaxy A16 पर काम कर रहा है। हाल ही में एक लीक से Samsung Galaxy A16 के 4G और 5G दोनों वर्जन में मिलने वाले कलर ऑप्शन का पता चला था। अब एक नई लीक में इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी ए16 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A16 5G Price


एक यूरोपीय रिटेलर के इंटरनल डेटाबेस के अनुसार, Samsung Galaxy A16 4G की कीमत €209.90 (लगभग 19,504 रुपये) होगी जबकि Galaxy A16 5G की कीमत €239.90 (लगभग 22,292 रुपये) होगी। ये दोनों कीमतें 128GB स्टोरेज वेरिएंट की हैं, लेकिन यह साफ नहीं है कि इनमें रैम कितनी होगी। डेटाबेस पर साफतौर पर इसकी जानकारी नहीं है। अगर ये बेस मॉडल हैं तो कीमत से यह माना जा सकता है कि इनमें 4GB RAM मिलेगी। 2024 में एंड्रॉइड स्मार्टफोन में यह बहुत कम रैम है, इसलिए यह मानना है कि कम से कम 6GB RAM का चयन किया जाएगा। हालांकि इसकी कीमत आपको ऊपर दी गई जानकारी से ज्यादा हो सकती है। 8GB रैम के साथ आने वाले 256GB स्टोरेज की कीमत और भी ज्यादा होगी। कीमत संबंधित लीक के साथ हर बार की तरह ध्यान देने वाली बात यह है कि ये हमेशा सटीक नहीं होंगी। यहां तक ​​कि यूरोपीय ईयू के अंदर भी कई वैट लेवल हैं जो कीमत को थोड़ा सा प्रभावित कर सकते हैं।


Advertisement
Samsung Galaxy A16 5G Specifications


Samsung Galaxy A16 5G में MediaTek Dimensity 6300 या Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 नाइट पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। यह धूल और छींटों से बचाव के लिए आईपी54 रेटिंग से लैस होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक सॉफ्टवेयर सपोर्ट होगा, जिसमें 6 एंड्रॉइड अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच शामिल हैं। आमतौर पर इस कीमत में ऐसा होना मुश्किल है। वहीं A16 के 4G वर्जन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन चिपसेट समान हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.