Samsung Galaxy A15 5G में होगा ट्रिपल रियर कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स!

Samsung Galaxy A15 5G : इस फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2023 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A15 5G स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • एक टिप्सटर ने फोन की संभावित कीमत भी बताई
  • 149 डॉलर से शुरू हो सकती है स्‍मार्टफोन की कीमत

यह 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A15 5G स्‍मार्टफोन को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। इसे सैमसंग Galaxy A14 5G स्‍मार्टफोन का सक्‍सेसर कहा जाता है, जिसे इस साल जनवरी में भारत में Exynos 1330 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ लाया गया था। कथ‍ित Galaxy A15 5G की डिटेल्‍स पिछले महीने ऑनलाइन सामने आई थीं। अब इस डिवाइस के कुछ और स्‍पेक्‍स ऑनलाइन लीक हुए हैं। एक टिप्सटर ने फोन की संभावित कीमत भी बताई है।

टिप्सटर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स' पर एक पोस्ट में सुझाव दिया  है कि अपकमिंग Galaxy A15 5G मॉडल की कीमत 149 डॉलर (लगभग 12,400 रुपये) से शुरू हो सकती है। टिपस्टर के मुताबिक, इस डिवाइस को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है, जो 4GB और 6GB रैम वेरिएंट में आने की संभावना है। 
Advertisement

टिपस्टर ने बताया है कि अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी स्‍मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुल-HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इस फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। यह 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर वन यूआई की लेयर होगी। 

लीक के अनुसार, Galaxy A15 5G स्‍मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें 10X जूम के साथ 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर, अल्‍ट्रा वाइड एंगल के साथ 5 मेगापिक्‍सल का सेंसर और 2 मेगा‍पिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर हो सकता है। फ्रंट में 13 मेगापिक्‍सल का सेंसर हो सकता है। Galaxy A15 5G में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की खबर है। टिपस्टर के अनुसार, इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। हालांकि फोन के फाइनल स्‍पेक्‍स के लिए हमें इसके लॉन्‍च होने या कंपनी की ऑफ‍िशियल इन्‍फर्मेशन का इंतजार करना चाहिए।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.2Ghz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.