Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02 घोषित, जानें इनके स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A12 को 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 179 यूरो (लगभग 15,800 रुपये) और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (लगभग 17,500 रुपये) है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 नवंबर 2020 16:03 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया शामिल
  • Samsung Galaxy A02s भी बजट स्मार्टफोन के रूप में किया गया घोषित
  • दोनों फोन में शामिल 5,000mAh बैटरी और 15 वॉट फास्ट चार्जिंग

Samsung Galaxy A12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन की घोषणा यूरोप में की गई है। दोनों फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले और बड़ी 5,000mAh की बैटरी है। ये बजट फोन हैं और गैलेक्सी ए12 के साथ गैलेक्सी ए02 दोनों चार रंग विकल्पों में आते हैं, जिनमें ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट। Samsung ने Galaxy A12 को तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन हैं, लेकिन Galaxy A02 को सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। दोनों फोन की अभी कोई सटीक लॉन्च तारीख नहीं है, लेकिन इनके अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
 

Samsung Galaxy A12, Samsung Galaxy A02s: Price, availability

Verge की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A12 को 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 179 यूरो (लगभग 15,800 रुपये) और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (लगभग 17,500 रुपये) है। जबकि 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है, लेकिन इसकी कीमत 189 (लगभग 16,700 रुपये) हो सकती है। फोन को ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Galaxy A12 जनवरी 2021 से यूरोपीय बाज़ार में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A02s के 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 150 यूरो (लगभग 13,200 रुपये) है और इसे गैलेक्सी ए12 के समान चार रंग विकल्पों में पेश किया गया है। यह फरवरी 2021 में उपलब्ध होगा। अभी तक, सैमसंग ने अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धता पर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
 

Samsung Galaxy A12 specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए12 में 6.5 इंच का एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जो GSMArena की एक रिपोर्ट के अनुसार, मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट हो सकता है। फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जो कि माइक्रोएसडी कार्ड (1 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement

Galaxy A12 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.0 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर,  एफ/2.2 लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। गैलेक्सी ए12 8-मेगापिक्सेल शूटर के साथ आता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर है।

Galaxy A12 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस समेत कई अन्य विकल्प शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए12 को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164x75.8x8.9 एमएम है और वज़न 205 ग्राम है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A02s specifications

गैलेक्सी ए02 में 6.5-इंच का एचडी+ डिस्प्ले है और GSMArena रिपोर्ट के अनुसार, यह स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर काम करता है। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जो माइक्रोएसडी कार्ड (1 टीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है।

फोटो और वीडियो के लिए, Galaxy A02 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर और गैलेक्सी ए12 के समान 2-मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं। सेल्फी शूटर की जानकारी उपलब्ध नहीं है। फोन में 5,000mAh की बैटरी भी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और चार्जिंग के लिए फोन माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.