Samsung फोन खरीदने का प्लान? कई मॉडल्स हो गए महंगे, नई कीमतें लीक

Samsung भारत में Galaxy A और F सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाने जा रहा है, लीक में नई कीमतें सामने आई हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026 14:08 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A और F सीरीज के फोन महंगे होने वाले हैं
  • लीक के मुताबिक, 10 अप्रैल 2026 से नई कीमतें लागू हो सकती हैं
  • कुछ मॉडल्स में 1000 से 3500 रुपये तक बढ़ोतरी की संभावना

Samsung Galaxy A और F सीरीज के फोन हो सकते हैं महंगे

Samsung एक बार फिर भारत में अपने Galaxy A और F सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाने की तैयारी में है। सामने आए लीक के मुताबिक, कंपनी 10 अप्रैल 2026 से कई मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। इस लिस्ट में एंट्री-लेवल से लेकर मिड-रेंज तक के कई फोन शामिल हैं, जिससे साफ है कि यह प्राइस हाइक काफी बड़े स्तर पर होने वाली है।

टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekh) द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट और इंटरनल डॉक्यूमेंट के अनुसार, Samsung इन फोन्स की कीमतों को बढ़ाने जा रहा है। लीक डॉक्यूमेंट में 10 अप्रैल 2026 से नई कीमतें लागू होने की बात कही गई है।

सबसे पहले Galaxy A07 की बात करें तो इसका 4GB + 64GB वेरिएंट अब 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जो पहले 9,749 रुपये था। यानी इसमें करीब 1,250 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं Galaxy A06 5G के अलग-अलग वेरिएंट्स में भी 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका 4GB + 64GB मॉडल अब 13,499 रुपये का हो गया है, जबकि 4GB + 128GB वेरिएंट 15,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट 17,499 रुपये तक पहुंच गया है।

Galaxy A07 5G के वेरिएंट्स में भी बदलाव हुआ है। 4GB + 128GB मॉडल अब 16,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट 18,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी तरह Galaxy A17 5G के वेरिएंट्स में भी 1,000-1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है, जहां 6GB + 128GB मॉडल 21,499 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट 23,499 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल 27,999 रुपये तक पहुंच गया है।

मिड-रेंज सेगमेंट में Galaxy A36 की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। यहां 1,500-3,000 रुपये तक बढ़े हैं। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट अब 33,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट 37,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 43,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी तरह 2,000-3500 रुपये तक का प्राइस हाइक Galaxy A56 में हुआ है, जिसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट 46,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 52,499 रुपये तक पहुंच गई है।

Advertisement

Galaxy F17 5G के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है। इसका 4GB + 128GB वेरिएंट 17,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट 19,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

लीक डॉक्यूमेंट में यह भी बताया गया है कि यह प्राइस रिविजन “Recommended New Price” के तौर पर लागू होगा और चैनल पार्टनर्स के लिए प्राइस प्रोटेक्शन पॉलिसी के तहत एडजस्टमेंट भी किया जाएगा। हालांकि, Samsung की तरफ से अभी तक इस प्राइस हाइक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.