5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy A03s फोन, FCC लिस्टिंग से मिला इशारा!

लिस्टिंग में फोन की बैटरी का मॉडल नंबर HQ-50s और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन 5000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में आगामी सैमसंग फोन क जुड़ी अन्य प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 16 जुलाई 2021 12:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03s की बैटरी का कोडनेम HQ-50s है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए03एस भारत में भी हो सकता है लॉन्च
  • फोन मे मिल सकता है डुअल-सिम सपोर्ट
Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन कथित रूप से जल्द लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह स्मार्टफोन हाल ही में US Federal Communications Commission (FCC) सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया था। एफसीसी लिस्टिंग में फोन से संबंधित केवल एक ही जानकारी सामने आई है और वो है फोन की बैटरी। गैलेक्सी ए03एस स्मार्टफोन इससे पहले Wi-Fi Alliance, Geekbench, Bluetooth SIG और Bureau of Indian Standards (BIS) साइट्स पर लिस्ट हो चुका है, जिससे इशारा मिलता है कि यह फोन जल्द ही ग्लोबली और भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल फोन की लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

FCC लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा स्पॉट की गई है। हालांकि, इस लिस्टिंग में आगामी Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन से जुड़ी केवल एक ही जानकारी साझा की गई है, वो है फोन की बैटरी। लिस्टिंग में फोन की बैटरी का मॉडल नंबर HQ-50s और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन 5000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में आगामी सैमसंग फोन क जुड़ी अन्य प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

इस हफ्ते की शुरुआत में यह स्मार्टफोन Wi-Fi Alliance पर स्पॉट किया गया था, जिसमें दिखा था कि यह स्मार्टफोन दो SM-A037F और SM-A037F/DS वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। DS मोनिकर से समझ आता है कि फोन में डुअल-सिम वेरिएंट भी होगा। लिस्टिंग में यह भी दिखता है कि गैलेक्सी ए03एस स्मार्टफोन सिंगल-बैंड Wi-Fi b/g/n और Wi-Fi Direct से लैस आ सकता है।

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी ए03एस फोन का गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर सिंगल कोर स्कोर 163 प्वाइंट्स और मल्टी कोर स्कोर 847 प्वाइंट्स था। लिस्टिंग में यह भी दिखा है कि सैमसंग गैलेक्सी फोन 2.30GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। फोन के प्रोसेसर का कोडनेम ARM MT6765V/WB हो सकता है, जिसको लेकर संकेत दिए गए हैं कि यह मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर हो सकता है।
Advertisement

BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी ए03एस फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन मॉडल नंबर SM-A037F/DS के साथ लिस्ट था, जिससे इशारा मिलता है कि जल्द ही फोन को भारत में डुअल-सिम वेरिएंट में पेश कर सकती है। यह फोन ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग पर भी लिस्ट हो चुका है और कहा जा रहा है कि यह ब्लूटूथ वी5 के साथ आ सकता है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.