6.5 HD+ डिस्प्ले से लैस होगा Samsung Galaxy A03s फोन! एक बार फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशन

कीमत की बात करें, तो लीक के अनुसार Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 150 (लगभग 13,100 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 अगस्त 2021 10:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03s भारत में भी हो सकता है लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए03एस में मिल सकते हैं तीन कलर ऑप्शन
  • फोन में मिल सकती है 6 जीबी रैम
Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कथित रूप से सामने आ चुके है, साथ ही फोन के रेंडर्स और कलर ऑप्शन की जानकारी भी लीक हुई है। यह फोन कई लीक्स और सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है, जिससे इसके तुरंत लॉन्च की जानकारी मिलती है। हालांकि, Samsung ने आधिकारिक रूप से आगामी बजट स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 6 जीबी रैम मिल सकती है। आगामी सैमसंग गैलेक्सी ए03एस फोन में तीन कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं।
 

Samsung Galaxy A03s specifications (expected)

Samsung Galaxy A03s से जुड़ी लेटेस्ट लीक की जानकारी टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने 91Mobiles के कॉलेब्रेशन में साझा की है। लीक के मुताबिक, यह फो एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core 3.1 पर काम करेगा। साथ ही इसमें 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) टीएफटी इनफिनिटी-वी डिस्प्ले के साथ 269ppi पिक्सल डेंसिटी मिलेंगे। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आ सकता है।

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए गैलेक्सी ए03एस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है।

पिछले हफ्ते गैलेक्सी ए03एस स्मार्टफोन कथित रूप से गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर स्पॉट हुआ था, जिससे इसके मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर होने की जानकारी सामने आई थी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो रेंडर में सामने आ चुका है कि यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट विकल्पों में आएगा।
Advertisement

कीमत की बात करें, तो लीक के अनुसार Galaxy A03s स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 150 (लगभग 13,100 रुपये) होगी।

सैमसंग गैलेक्सी ए03एस फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है, जिसकी जानकारी पिछले महीने सामने आई थी जब यह फोन मॉडल नंबर SM-A037F/DS के साथ सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सैमसंग ने गैलेक्सी ए03एस स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की है, लेकिन यह मॉडल नंबर इससे पहले US FCC website, Wi-Fi Alliance, Bureau of Indian Standards (BIS) certification site, Geekbench benchmarking website और Google Play Console लिस्टिंग पर लिस्ट हो चुका है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.