Samsung Galaxy A03 स्‍मार्टफोन का प्राइस लीक, जल्द हो सकता है लॉन्‍च

Samsung Galaxy A03 स्‍मार्टफोन में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 23 फरवरी 2022 14:29 IST
ख़ास बातें
  • टिप्सटर मुकुल शर्मा ने MySmartPrice के साथ मिलकर यह डिटेल दी है
  • इसके 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,499 रुपये हो सकती है
  • जबक‍ि 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपये होगी

फोन में 48 मेगापिक्सल के मेन सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A03 स्‍मार्टफोन की इंडिया में लॉन्चिंग से पहले इसके प्राइस लीक हो गए हैं। पिछले साल नवंबर में वियतनाम में अनवील किया गया गैलेक्सी A-सीरीज का यह फोन इंडिया में मिड-रेंज में पेश किया जा सकता है। इसके दो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। Samsung Galaxy A03 स्‍मार्टफोन में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 48 मेगापिक्सल के मेन सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसी प्रमुख खूबियां हैं। 
 

Samsung Galaxy A03 के इंडिया में अनुमानित दाम 

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने MySmartPrice के साथ मिलकर Samsung Galaxy A03 की प्राइसिंग डिटेल्‍स शेयर की है। शर्मा के अनुसार, Galaxy A03 को इंडिया में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, इसके 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,499 रुपये और 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपये होगी। स्‍मार्टफोन के बेस मॉडल के डीलर प्राइस 10,193 रुपये और टॉप मॉडल के डीलर प्राइस 11,650 रुपये हो सकते हैं। हालांकि सैमसंग की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। 
Advertisement

गौरतलब है कि Galaxy A03 को वियतनाम में VND 2,990,000 (लगभग 9,700 रुपये) में 3GB + 32GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ अनवील किया गया था। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत VND 3,490,000 (लगभग 11,300 रुपये) है। यह स्‍मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में लाइव हुआ था। पिछले लीक से पता चलता है कि सैमसंग इस महीने के आखिर में या मार्च की शुरुआत में Galaxy A03 को देश में पेश कर सकती है। 
 

Samsung Galaxy A03 के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Samsung Galaxy A03 के भारतीय वेरिएंट में वही फीचर्स मिलने की उम्‍मीद है, जो इसके ग्‍लोबल वेरिएंट में थे। डुअल-सिम (नैनो) के सपोर्ट वाले Galaxy A03 में 6.5 इंच का HD+ (720x1,600 पिक्सल) इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले है। यह स्‍मार्टफोन यूनिसोक के T606 चिपसेट से लैस है, जिसे 4GB तक रैम और 64GB तक इंटरनल स्टोरेज से पैक किया गया है। 
Advertisement

Galaxy A03 में LED फ्लैश के साथ डुअल रियल कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है। साथ में  f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा फोन में है। फोन के स्टोरेज को एसडी कार्ड स्‍लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो फोन में Wi-Fi 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ब्लूटूथ V5 और 3.5mm के ऑडियो जैक का सपोर्ट है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। बैटरी 5,000mAh की है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.