5000mAh बैटरी, डुअल रियल कैमरा के साथ लॉन्‍च हुआ Samsung Galaxy A03, जानें प्राइस

इस फोन को पिछले साल नवंबर में वियतनाम में पेश किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 फरवरी 2022 15:27 IST
ख़ास बातें
  • इस डिवाइस के 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है
  • यह 4GB + 64GB ऑप्‍शन में भी लॉन्‍च हुआ है, जिसके दाम 11,999 रुपये हैं
  • इसमें 6.5 इंच का HD+ इन्फिनिटी-V TFT डिस्प्ले है

Samsung Galaxy A03 को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A03 स्‍मार्टफोन शुक्रवार को इंडिया में लॉन्च हो गया। इस फोन को पिछले साल नवंबर में वियतनाम में पेश किया गया था। यह डिवाइस डुअल रियर कैमरा और वाटरड्रॉप-स्टाइल वाले डिस्प्ले नॉच जैसे फीचर्स से लैस है। Samsung Galaxy A03 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 GB तक रैम दी गई है। फोन में कई प्रीलोडेड फीचर्स जैसे- लाइव फोकस, ब्यूटी मोड और एक स्मार्ट सेल्फी एंगल शामिल हैं। यह डिवाइस वायर्ड और ब्लूटूथ हेडसेट पर डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी देती है। इन्‍हीं स्‍पेसिफ‍िकेशंस और प्राइस सेगमेंट की वजह से  Samsung Galaxy A03 का मुकाबला Motorola Moto E40, Realme C25_Y और Tecno Spark 8C जैसे डिवाइसेज से होने की उम्‍मीद है। 
 

Samsung Galaxy A03 के इंडिया में प्राइस 

इस डिवाइस के 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,499 रुपये तय की गई है। यह 4GB + 64GB ऑप्‍शन में भी लॉन्‍च हुआ है, जिसके दाम 11,999 रुपये हैं। Samsung Galaxy A03 को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा और यह Samsung.com, रिटेल स्टोर्स और प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स पर अगले हफ्ते से उपलब्ध होगा। हालांकि इसकी सटीक डेट अभी नहीं बताई गई है। 
Advertisement

वहीं, वियतनाम में इस डिवाइस को तीन कॉन्फ़िगरेशन 3GB + 32GB, 4GB + 64GB और 4GB + 128GB में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy A03 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

दो नैनो सिम स्‍लॉट के साथ आने वाला Samsung Galaxy A03 स्‍मार्टफोन ‘वन UI कोर 3.1' वाले एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का HD+ (720x1,600 पिक्सल) इन्फिनिटी-V TFT डिस्प्ले है, जिसका एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 20:9 है। इस फोन में यूनिसोक T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है, जो 4GB तक रैम से लैस है। Galaxy A03 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है, जिसे 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। 
Advertisement

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगा है। स्मार्ट सेल्फी एंगल फीचर भी इसमें है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि जब सेल्फी कैमरा फ्रेम में कई चेहरों को पाता है, तो यह वाइड एंगल पर स्विच हो जाता है। इससे फ्रेम में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग कवर हो पाते हैं। 

बात करें इंटरनल स्‍टोरेज की, तो Galaxy A03 में 64GB तक इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। इसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm के हेडफोन जैक की सुविधा मिलती है। 
Advertisement

सैमसंग ने इस फोन को 5000mAh बैटरी से पैक किया है। दावा है कि सिंगल चार्ज में यह पूरे दिन का बैकअप दे जाती है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  3. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  4. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  5. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  6. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  9. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  10. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.