5000mAh बैटरी के साथ सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन फरवरी अंत में होगा लॉन्च!

बजट फोन होने के बावजूद इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 फरवरी 2022 16:12 IST
ख़ास बातें
  • फोन की कीमत 12000 रुपये के लगभग हो सकती है।
  • इस फोन में हमें 6.5 इंच IPS डिस्प्ले नॉच के साथ देखने को मिलता है।
  • फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ बेस वेरिएंट हो सकता है।

मसंग के एंट्री लेवल डिवाइस Samsung Galaxy A03 को भारत में फरवरी के अन्त में लॉन्च किया जा सकता है।

भारत में Samsung बजट स्मार्टफोन्स (Samsung Budget Smartphones) की लिस्ट में Samsung Galaxy A03 का नाम जल्द ही जुड़ सकता है। कंपनी इस एंट्री लेवल फोन को अगले महीने तक लॉन्च कर सकती है। पिछले कुछ महीनों में सैमसंग की ओर लो बजट रेंज में कोई फोन लॉन्च नहीं किया गया है। एक रिपोर्ट में सामने आया है, सैमसंग गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन का लॉन्च फरवरी के अंत तक या मार्च की शुरुआत में हो सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी गई है। हालांकि, वियतनाम में यह स्मार्टफोन पहले से ही मौजूद है। 

91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के एंट्री लेवल डिवाइस Samsung Galaxy A03 को फरवरी के अन्त में लॉन्च किया जा सकता है। वियतनाम की तुलना में भारत में इस स्मार्टफोन को अधिक कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वियतनाम में यह स्मार्टफोन ब्लैक, रेड और डार्क ग्रीन में लॉन्च किया गया था। जहां तक भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट्स का सवाल है तो यह सिर्फ ब्लैक और रेड कलर में लॉन्च होगा, ऐसा कहा गया है।
Advertisement

रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है जिनके बारे में कहा गया है, फोन वियतनाम मॉडल वाले स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में हमें 6.5 इंच IPS डिस्प्ले नॉच के साथ देखने को मिलता है जिसका रिजॉल्यूशन फुलएचडी प्लस है। फोन में डुअल कैमरा दिया गया है। इसका मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है और उसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक और लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी कैमरा के तौर पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 

इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो यह UNISOC T606 प्रोसेसर से लैस होगा जिसे 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज या 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। बजट फोन होने के बावजूद इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में अभी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

जहां एक तरफ कंपनी लगातार फ्लैगशिप या हाई मिड रेंज स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रही है, ऐसे में कम कीमत में सैमसंग फोन का इंतजार कर रहे ग्राहकों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। इसके बारे में कंपनी की  ओर से अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.