Samsung Galaxy A01e इस सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन आए सामने

गीकबेंच की लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि Samsung Galaxy A01e फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई पर काम करेगा। इसके अलावा फोन मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि साल 2017 में पेश किया गया था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 जून 2020 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A01e का मॉडल नंबर SM-A031F
  • एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा सैमसंग गैलेक्सी ए01ई
  • Samsung Galaxy A01e में हो सकता है तीन साल पुराना प्रोसेसर

1 जीबी रैम से लैस हो सकता है Samsung Galaxy A01e

Samsung Galaxy A01 किफायती एंड्रॉयड फोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इसके नए वेरिएंट पर काम कर रही है, जिसका नाम Samsung Galaxy A01e हो सकता है। हालांकि, Samsung ने इस फोन की घोषणा नहीं की है। यह अघोषित सैमसंग फोन मॉडल नंबर SM-A013F के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, मॉडल नंबर को देखर माना जा रहा है कि यह फोन गैलेक्सी ए01ई होगा। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए01ई तीन साल पुराने मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर से लैस होगा।

Samsung का यह नया डिवाइस मॉडल नंबर SM-A031F के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। हालांकि, फोन का नाम अभी अज्ञात है, लेकिन अटकले लगाई जा रही हैं कि इस फोन को Samsung Galaxy A01e के नाम से जाना जाएगा। गीकबेंच की लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए01ई फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई पर काम करेगा। इसके अलावा फोन मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि साल 2017 में पेश किया गया था। इसकी क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ ही गैलेक्सी ए01ई में 1 जीबी रैम भी दिया जा सकता है।
Advertisement

गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी ए01ई का सिंगल कोर स्कोर 542 प्वाइंट्स है, जबकि फोन का मल्टी-कोर स्कोर 1,468 प्वांइट्स के साथ लिस्ट है। इसके अलावा आगामी फोन के बारे में अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

याद दिला दें, Samsung Galaxy A01 में 5.7 इंच का एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले दिया गया था। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोससर के साथ 2 जीबी और 16 जीबी स्टोरेज दिया गया था। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मौजूद था। सैमसंग गैलेक्सी ए01 में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.