Samsung Galaxy A और Galaxy M सीरीज के स्पेसिफिकेशन लीक

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung जल्द नई Galaxy M सीरीज को पेश कर सकती है। हाल ही में एक रिपोर्ट से गैलेक्सी ए और गैलेक्सी एम सीरीज के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 नवंबर 2018 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M सीरीज के आएंगे लिमिटेड कलर वेरिएंट
  • व्हाइट के अलावा कई कलर वेरिएंट में मिलेंगे Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन
  • SM-105F मॉडल हो सकता है गैलेक्सी एम सीरीज का हिस्सा

Samsung Galaxy A और Galaxy M सीरीज के स्पेसिफिकेशन लीक

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung जल्द नई Galaxy M सीरीज को पेश कर सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज मौजूदा Galaxy J और Galaxy On सीरीज को रिप्लेस करेगी। इसी के साथ Galaxy A सीरीज में नए एलसीडी वेरिएंट भी उतारे जा सकते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जो गैलेक्सी ए सीरीज के दो और गैलेक्सी एम सीरीज में एक नए स्मार्टफोन के आने का संकेत दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A सीरीज में व्हाइट के अलावा कई कलर वेरिएंट मिलेंगे तो वहीं Galaxy M सीरीज में लिमिटेड कलर वेरिएंट ही लॉन्च किए जाएंगे।

SamMobile रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy A सीरीज में SM-A305F और SM-A505F मॉडल नंबर वाले दो मॉडल उतारे जाएंगे। SM-A305F स्मार्टफोन 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। यह हैंडसेट ब्लू, ब्लैक, रेड और व्हाइट रंग में मिलेगा। SM-A505F मॉडल 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा जोकि सिल्वर, पिंक, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy M सीरीज का SM-M205F और SM-M305F मॉडल केवल ब्लैक और डार्क ग्रे रंग में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा SM-M105F मॉडल नंबर (गैलेक्सी एम10 या गैलेक्सी एम1) को भी लॉन्च किया जा सकता है। यह वेरिएंट Galaxy J5 और Galaxy J7 स्मार्टफोन को रिप्लेस करेगा। यह हैंडसेट 16 जीबी और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। बता दें कि सैमसंग ब्रांड के यह सभी स्मार्टफोन डुअल-सिम सपोर्ट वाले होंगे।

कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गैलेक्सी एम रेंज में Galaxy M50, Galaxy M30, Galaxy M20 समेत कई अन्य मॉडल उतारे जाएंगे। हालांकि, नई रिपोर्ट में स्मार्टफोन के नाम Galaxy M5, M3, M2 बताए गए थे। सैमसंग की नई सीरीज में गैलेक्सी एम50 या एम5 टॉप मॉडल होगा जो एमोलेड डिस्प्ले तो वहीं गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम30 एलसीडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। हाल ही में सामने आई बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy M2 या एम20 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इस हैंडसेट में कंपनी का एक्सीनॉस 7885 चिपसेट के साथ माली-जी71 एमपी2 जीपीयू और 3जीबी रैम दी जा सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  2. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  3. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  4. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  5. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  7. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  10. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.