सैमसंग गैलेक्सी ए3, गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 फरवरी 2017 12:26 IST
सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए 2017 सीरीज़ भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। गैलेक्सी ए सीरीज़ के स्मार्टफोन सबसे पहले भारत में 2015 में लॉन्च हुए थे। और इसके बाद ए (2016) सीरीज़ भी आए। अब ख़बर है कि सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017), सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) सीरीज़ जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है।

प्राइसबाबा की ख़बर के मुताबिक, सैमसंग अगले कुछ हफ्तों में भारत में अपने गैलेक्सी ए3 (2017), सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) लॉन्च कर सकती है। बता दें कि इन स्मार्टफोन को सबसे पहले जनवरी में लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन में पिछले ए सीरीज़ 2016 स्मार्टफोन की तुलना में बेहतर डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया गया है।

लेक्सी ए सीरीज़ के इन तीनों ही स्मार्टफोन में पहली बार वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफिकेट दिया गया है। गैलेक्सी ए3 (2017), ए5 (2017) और ए7 (2017) स्मार्टफोन 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। गैलेक्सी ए सीरीज़ 2017 के इन स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गयाय है। इसके अलावा ये फोन ऑलवेज़-ऑन-डिस्प्ले फ़ीचर के साथ आते हैं। तीनों स्मार्टफोन ब्लैक स्काई, ब्लू मिस्ट, गोल्ड सैंड, पीच क्लाउड कलर वेरिएंट में मिलेंगे।

सबसे पहले बात गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 5.7 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3600 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 156.8 x 77.6 x 7.9 मिलीमीटर है।

अब बात 5.2 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में भी गैलेक्सी ए7 (2017) की तरह ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ आती है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 146.1 x 71.4 x 7.9 मिलीमीटर है। फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
Advertisement

सबसे आखिर में बात थोड़े कम बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले गैलेक्सी ए3 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 4.7 इंच एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में 2350 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 135.4 x 66.2 x 7.9 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा गैलेक्सी ए3 (2017) में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जियोमैग्नेटिक, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर है।

पिछले महीने ही सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन को रूस में उपलब्ध कराया।  इन स्मार्टफोन की कीमत क्रमशः 22,990 रूसी रूबल करीब, 26,400 रुपये) 27,990 रूसी रूबल (करीब 32,200 रुपये) और 32,990 रूसी रूबल (करीब 37,900 रुपये) है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP68 rated
  • Very good build
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Questionable value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic size, good build
  • IP86 rating
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Weak speaker for media playback
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.