Samsung का नया 5G स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी

नए गैलेक्सी फोन  का मॉडल नंबर Galaxy A42 5G के SM-A426B और SM-A426B / DS से काफी अलग है। हालांकि यह कथित तौर पर, Galaxy J सीरीज़ के काफी पास है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 24 नवंबर 2020 12:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy फोन का मॉडल नंबर SGH-N378 है
  • गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन स्नैपड्रैगन 750जी पर चलेगा
  • मॉडल नंबर Galaxy J सीरीज़ फोन के मॉडल नंबर से काफी मेल खाता है

Samsung का Galaxy M12 भी हाल ही में अफवाहों का हिस्सा बना है

एक नया 5G सैमसंग स्मार्टफोन एक टिपस्टर द्वारा GeekBench पर देखा गया है और लिस्टिंग से इस डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिलती है। लिस्ट में मॉडल नंबर "Samsung SGH-N378" है। गीकबेंच लिस्टिंग से अनुमान लगाया गया है कि फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट पर काम करेगा। लीक में यह भी दावा किया गया है कि फोन 6 जीबी रैम, एड्रेनो 619 जीपीयू और Android 11 जैसे फीचर्स से लैस होगा।

स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट क्वालकॉम के नए और बज 5जी प्रोसेसर में से एक है। GizmoChina की रिपोर्ट बताती है कि यह आगामी फोन Galaxy A52 5G का अपग्रेड हो सकता है, जिसे पिछले लीक्स में स्नैपड्रैगन 750जी के साथ जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा, हैंडसेट Samsung A42 5G से मिलता जुलता है, जो पहले से ही घोषित है।
Advertisement

नए गैलेक्सी फोन  का मॉडल नंबर Galaxy A42 5G के SM-A426B और SM-A426B / DS से काफी अलग है। हालांकि यह कथित तौर पर, Galaxy J सीरीज़ के काफी पास है। फिर भी फिलहाल सैमसंग ने इस मॉडल नंबर को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए इसे लेकर कुछ भी दावे के साथ कहना सही नहीं होगा।

नया मॉडल नंबर पूरी तरह से नई गैलेक्सी सीरीज़ भी हो सकती है। हालांकि हम यह भी जानते हैं कि सैमसंग की मौजूदा नई सीरीज़ में अभी तक काफी कम मॉडल लॉन्च हुए हैं, जिनमें से एक सीरीज़ गैलेक्सी एफ सीरीज़ भी है। इसके अलावा हाल ही में Galaxy M12 को लेकर भी कुछ अफवाहें उड़ी है, जिसका डिज़ाइन Galaxy A42 से काफी मेल खाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.