Samsung ने Galaxy Note सीरीज को किया बंद, ये स्‍मार्टफोन बनेगा ऑप्‍शन

सैमसंग की स्मार्टफोन आर्म्‍स के एग्जिक्‍यूटिव रोह-तामून ने संकेत दिया है कि मौजूदा वक्‍त में Galaxy Ultra पर्याप्‍त होगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 मार्च 2022 10:52 IST
ख़ास बातें
  • नोट स्‍मार्टफोन सीरीज साल 2020 में आखिरी बार लॉन्‍च हुई थी
  • तब से ही इस सीरीज के बंद होने के कयास लगाए जा रहे थे
  • अब सैमसंग ने एमडब्‍ल्‍यूसी में यह कन्‍फर्म कर दिया है

गैलेक्‍सी नोट सीरीज की बड़ी खूबी इसके साथ आने वाला S पेन था, जिसे अब Galaxy Ultra स्‍मार्टफोन से अटैच कर दिया गया है।

सैमसंग (Samsung) की गैलेक्‍सी नोट स्‍मार्टफोन सीरीज साल 2020 में आखिरी बार लॉन्‍च हुई थी। तब Galaxy Note 20 और Note 20 Ultra को पेश किया गया था। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि गैलेक्‍सी नोट सीरीज अब आगे लॉन्‍च नहीं होगी। अब सैमसंग ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। स्‍पेन के बार्सिलोना में चल रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 (MWC) में सैमसंग ने बताया है कि Galaxy Note अब Galaxy Ultra के रूप में सामने आएगा। 

सैमसंग की स्मार्टफोन आर्म्‍स के एग्जिक्‍यूटिव रोह-तामून ने संकेत दिया है कि मौजूदा वक्‍त में Galaxy Ultra पर्याप्‍त होगा। गैलेक्‍सी नोट सीरीज की बड़ी खूबी इसके साथ आने वाला S पेन था, जिसे अब Galaxy Ultra स्‍मार्टफोन से अटैच कर दिया गया है। Galaxy S22 Ultra एस-सीरीज का पहला स्मार्टफोन है जिसे S पेन के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस फैसले को एक बिजनेस डिसिजन के तौर पर देखा जाना चाहिए, क्‍योंकि एक ही कीमत वाले फ्लैगशिप फोन्‍स में फीचर्स को अलग-अलग हाईलाइट करना बड़ी चुनौती होता है। 
Advertisement
 
दूसरी ओर, सैमसंग ने फोल्‍डेबल फोन्‍स की तरफ भी फोकस किया है और Galaxy Z Fold 3 व Z Flip 3 उसकी हालिया पेशकश हैं। इन डिवाइसेज ने भी नोट सीरीज को रोका हो सकता है। फोल्‍डेबल फोन्‍स लोगों को लुभा रहे हैं, ऐसे में सैमसंग भी इन डिवाइसेज में प्रयोग कर रही है।   

रोह-तामून ने कहा कि Galaxy S22 Ultra एक सक्‍सेसर के रूप में Galaxy Note को पसंद करने वालों की उम्‍मीदें पूरा करता रहेगा। बात करें Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन की, तो यह S पेन सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें पिछले वर्ज़न की तुलना में 70 प्रतिशत लो-लैटेंसी मौजूद है। फोन में 6.8 इंच Edge QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें अपडेटिड Wacom टेक्नोलॉजी दी गई है, ताकि S पेन के फंक्शन में सुधार पेश किया जा सके। फोन ऑक्टा-कोर 4nm प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम मिलती है।
Advertisement

फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ है। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ है और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फ्रंट कैमरा 40 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

Galaxy S22 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि फोन में 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग व Wireless PowerShare के लिए रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का वजन 229 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • In-built S Pen stylus
  • Superb display
  • Impressive performance
  • Versatile cameras
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Gets warm easily under load
  • Big and bulky
  • No bundled charger
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  10. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.