Samsung Galaxy A11 और Samsung Galaxy A41 की कीमतों का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy A11 स्मार्टफोन 2 जीबी और 3 जीबी रैम विकल्प के साथ आता है। हालांकि, Samsung Galaxy A41 का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम वाला है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 मई 2020 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A11 थाइलैंड में खरीद के लिए है उपलब्ध
  • Samsung Galaxy A41 नीदरलैंड में प्री-ऑर्डर के लिए है उपलब्ध
  • दोनों ही फोन की ग्लोबल उपलब्धता की अभी जानकारी सामने नहीं आई है

दोनों ही फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा

Samsung Galaxy A11 और Samsung Galaxy A41 की कीमतों को लेकर खुलासा हुआ है। दोनों ही Samsung स्मार्टफोन मार्च 2020 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुए थे। सैमसंग गैलेक्सी ए11 ने मार्केट में Samsung Galaxy A10 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर एंट्री की थी जिसमें होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फीचर किया गया है। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ए41 स्मार्टफोन ने Samsung Galaxy A40 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर एंट्री की है, जिसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच दिया गया है। 

Samsung Galaxy A11 स्मार्टफोन 2 जीबी और 3 जीबी रैम विकल्प के साथ आता है। हालांकि, Samsung Galaxy A41 का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम वाला है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A11 price, availability details

सैमसंग गैलेक्सी ए11 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत THB 5,199 (लगभग 12,300 रुपये) तय की गई है। थाइलैंड में यह स्मार्टफोन सैमसंग ऑनलाइन स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध है। हालांकि, भारत में यह स्मार्टफोन खरीद के लिए कब उपलब्ध होगा, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। थाइलैंड मार्केट के लिए कंपनी ने इसके 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

याद दिला दें, Samsung Galaxy A11 मार्च में Galaxy A10 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया गया था। वहीं, यह फोन ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A41 price, availability details

सैमसंग गैलेक्सी ए41 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 299 (लगभग 24,600 रुपये) तय की गई है, जिसका ऐलान प्रेस स्टेटमेंट के जरिए किया गया है। यह फोन नीदरलैंड में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है। वहीं, भारत इसकी कीमत व उपलब्धता की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। इसके अलावा यह फोन प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश व्हाइट, और प्रिज़्म क्रश ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा।

बात अगर Samsung Galaxy A41 की करें, तो यह फोन मार्च में जापान में NTT DoCoMo की साइट पर लिस्ट हुआ था।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A11 specifications, features

Samsung Galaxy A11 में 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले होगा। फोन एक अज्ञात 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा, जो 2 जीबी और 3 जीबी रैम के मेल के साथ आएगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। Galaxy A11 में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए11 में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है। यह डिवाइस फेस रिकग्निशन और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। इसका आयात 161.4x76.3x8.0 मिलिमीटर है और वज़न 177 ग्राम है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A41 specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 89 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। हालांकि, Samsung ने खुलासा नहीं किया है कि फोन में कौन सा प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के भी बारे में जानकारी नहीं मिली है।

Samsung Galaxy A41 तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जिम्मेदारी एफ/ 2.2 अपर्चर वाले 25 मेगापिक्सल वाले कैमरे पर है।
Advertisement

Samsung Galaxy A41 में 3,500 एमएएच की बैटरी है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई और एनएफसी शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.