Samsung Galaxy M51 के लिए अब करना पड़ सकता है सितंबर तक का इंतज़ार

Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर से सुर्खियों में बना हुआ है, जब खबर आई थी कि फोन का प्रोडक्शन सैमसंग की नोएडा फैक्ट्री में शुरू हो गया है।

Samsung Galaxy M51 के लिए अब करना पड़ सकता है सितंबर तक का इंतज़ार

Samsung Galaxy M51 पर Samsung ने नहीं दिया कोई बयान

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 को जून व जुलाई में लॉन्च किए जाने का था दावा
  • फोन स्नैपड्रैगन 675 या फिर स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम51 फोन में 6.5 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन को सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज़ का आगामी फोन बताया जा रहा है। अब इस स्मार्टफोन को लेकर खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक प्रोडक्शन में आई देरी की वजह से इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन अब भारत में सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट्स में संकेत मिला था कि गैलेक्सी एम51 स्मार्टफोन भारत में जून या फिर जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन अब लग रहा है कि ऐसा नहीं होगा। नई रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन Galaxy M सीरीज़ का आज तक की तारीख का सबसे दमदार एडिशन होने वाला है। फिलहाल Samsung ने इस इस स्मार्टफोन की उपलब्धता व स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए MySmartPrice की रिपोर्ट बताती है कि प्रोडक्शन में आई देरी की वजह से Samsung Galaxy M51 की लॉन्च तारीख को सितंबर तक आगे बढ़ा दिया गया है। प्रोडक्शन काम में आई देरी की वजह है पिछले कुछ महीने से कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि यह स्मार्टफोन Galaxy M सीरीज़ का आज तक की तारीख का सबसे दमदार स्मार्टफोन होगा, लेकिन इसके आधिकारिक स्पेसिफिकेशन पर अब तक सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, यह फोन कथित तौर पर गीकबेंच पर लिस्ट हो चुका है, जहां इसके स्नैपड्रैगन 675 या फिर स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस होने की जानकारी हासिल हुई थी।

आपको बता दें, गैलेक्सी एम51 स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर से सुर्खियों में बना हुआ है, जब खबर आई थी कि फोन का प्रोडक्शन सैमसंग की नोएडा फैक्ट्री में शुरू हो गया है। वहीं, मार्च में फोन के कुछ कथित रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए थे, जिससे संकेत मिला था कि फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके बाद मई में रिपोर्ट सामने आई कि यह फोन जून व जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने इस फोन की गीकबेंच लिस्टिंग सामने आई थी।
 

Samsung Galaxy M51: A rumour roundup

इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन अब तक लीक हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम51 फोन में 6.5 इंच का फ्लैट डिस्प्ले, सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिज़ाइन के साथ दिया जाएगा। वहीं, फोन में पीछे की ओर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 675 या फिर स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर पर काम करेगा। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। कथित गैलेक्सी एम51 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। साथ ही कहा गया है कि फोन बड़ी बैटरी के साथ आएगा।

Samsung ने अभी तक इस स्मार्टफोन की कीमत, उपलब्धता व स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  2. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  3. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  4. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  5. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  6. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
  7. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  8. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  9. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  10. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »