सैमसंग कार्निवल सेलः कई गैलेक्सी स्मार्टफोन पर मिल रहा है कैशबैक

सैमसंग ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर ‘सैमसंग कार्निवल’ सेल का आयोजन किया है। सैमसंग कार्निवल सेल के दौरान तमाम गैलेक्सी स्मार्टफोन की खरीद पर 8,000 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 6 मार्च 2018 11:01 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर ‘सैमसंग कार्निवल’ सेल का आयोजन
  • गैलेक्सी स्मार्टफोन की खरीद पर 8,000 रुपए तक का कैशबैक
  • सैमसंग शॉप/पेटीएम मॉल से खरीदारी पर भी मिल रही है छूट

सैमसंग कार्निवल सेल

सैमसंग ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर ‘सैमसंग कार्निवल’ सेल का आयोजन किया है। सैमसंग कार्निवल सेल के दौरान तमाम गैलेक्सी स्मार्टफोन की खरीद पर 8,000 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इस कैशबैक ऑफर का लाभ अमेज़न के साथ-साथ 'सैमसंग शॉप' पर भी लिया जा सकता है। 'सैमसंग कर्निवल' सोमवार से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगा। सेल में टीवी और स्मार्टफोन समेत सैमसंग के कई अन्य उत्पाद पर भी छूट मिल रही है। ध्यान रहे, सेल में आपको सभी फोन  उनकी वास्तविक कीमत के साथ खरीदने होंगे। छूट की राशि आपको अमेज़न पे बैलेंस या पेटीएम कैश के तौर पर वापस की जाएगी।

किस फोन पर कितनी छूट?

फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी नोट 8 की खरीद पर यहां 8,000 रुपए का कैशबैक है। हैंडसेट यहां 59,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में शामिल है 8,000 रुपए अमेजन पे कैशबैक। गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन पिछले साल सितंबर में  67,900 रुपए कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। हैंडसेट में 12-12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसी कड़ी में यूज़र गैलेक्सी ए8+ की प्रभावी कीमत यहां 28,990 रुपये है। हैंडसेट खरीदने पर 4,000 रुपए का कैशबैक अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर इसमें शामिल है।

32 जीबी वाले गैलेक्सी ऑन7 प्राइम की वास्तविक कीमत 12,990 रुपए है लेकिन 2,000 रुपए का कैशबैक मिलाकर फोन यहां 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 13 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। यह हैंडसेट 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में भी आता है। इस सेल में गैलेक्सी ऑन7 प्रो को 6,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। ऑन7 प्रो में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। एसबीआई क्रेडिट व डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ईएमआई पर 5 फीसदी कैशबैक का लाभ दिया जाएगा।

Advertisement

बता दें कि कार्निवल सेल के दौरान यूज़र अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज कर और ज्यादा डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही उपभोक्ता नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं। स्मार्टफोन के अलावा सेल में सैमसंग के टीवी, घरेलू इलेक्टॉनिक प्रोडक्ट पर भी छूट दी जा रही है।

 

सैमसंग शॉप से पेटीएम कैश का लाभ

सैमसंग शॉप से खरीदारी पर भी यूज़र को छूट दी जा रही है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पष्ट कहा गया है कि ऑफर का लाभ पेटीएम मॉल के ज़रिए मान्य होगा। यानी, यूज़र को कैशबैक की छूट पेटीएम कैश के तौर पर दी जाएगी। यहां गैलेक्सी एस8+ 58,900 रुपये में मिल रहा है। इसकी असल कीमत 64,900 रुपये है। इसमें 4 जीबी रैम हैं। 12 मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं, एस8 53,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 57,900 रुपये है। 32 जीबी वाला सैमसंग एस7 एज यहां 35,900 रुपये में उपलब्ध है। इसकी वास्तविक कीमत 50,900 रुपये है। गैलेक्सी सी7 प्रो की बात करें तो हैंडसेट यहां 24,900 रुपये में मिल रहा है। साथ ही 64 जीबी वाला ऑन7 प्राइम यहां 14,990 रुपये में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: amazon, samsung, samsung carnival, galaxy
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.