Samsung जल्द लाएगी 200MP मोबाइल कैमरा सेंसर, वीडियो के जरिए शेयर किए फीचर्स

Samsung ने एक वीडियो के जरिए अपकमिंग लेटेस्ट मोबाइल कैमरा सेंसर की जानकारी दी गई है। इसमें कंपनी ने 200MP ISOCELL HP1 सेंसर में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी के बारे में बताया है।

Samsung जल्द लाएगी 200MP मोबाइल कैमरा सेंसर, वीडियो के जरिए शेयर किए फीचर्स

Samsung 200MP ISOCELL HP1 मोबाइल कैमरा सेंसर के साथ 8K वीडियो शूट हो सकती है

विज्ञापन
अभी तक आपने मोबाइल फोन में सबसे अधिक 108 मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा सेंसर देखा होगा, लेकिन Samsung इस टेक्नोलॉजी को एक कदम आगे लेकर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने 200MP ISOCELL HP1 सेंसर की घोषणा की थी और अब, सैमसंग ने इस लेटेस्ट कैमरा सेंसर के स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने एक वीडियो के जरिए इस सेंसर में मौजूद टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से बताया है। नया 200 मेगापिक्सल सेंसर 2x2 पिक्सल बिनिंग करने में सक्षम है, जिससे सेंसर फील्ड ऑफ व्यू के पर्याप्त श्रिंक के साथ 8K वीडियो शूट कर सकता है।

Samsung ने एक वीडियो के जरिए अपकमिंग लेटेस्ट मोबाइल कैमरा सेंसर की जानकारी दी गई है। इसमें कंपनी ने 200MP ISOCELL HP1 सेंसर में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी के बारे में बताया है। इस सेंसर के जल्द अपकमिंग प्रीमियम फोन में शामिल होने की उम्मीद की जा सकती है। ISOCELL HP1 सेंसर में डीप लर्निंग रीमोसैसिंग एल्गोरिथम के आधार पर कई काम होते हैं।  सैमसंग का नया HP1 सेंसर पर्याप्त मात्रा में लाइट इकट्ठा कर सकता है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर हो जाएगी। इनमें स्टैगर्ड एचडीआर, मल्टीसैंपलिंग, स्मार्ट-आईएसओ और डबल सुपर पीडी जैसे फंक्शन शामिल हैं।

सैमसंग का कहना है कि नया सेंसर 2x2 पिक्सल बिनिंग करने में सक्षम है। इसकी वजह से कैमरा फील्ड ऑफ व्यू को पर्याप्त मात्रा में श्रिंक करने के साथ 8K वीडियो शूट कर सकता है। इसके अलावा, HP1 सेंसर के साथ 4x4 बिनिंग भी संभव है, जिसके कारण तस्वीरें 12.5MP रिज़ॉल्यूशन में बनती है।

हाल में कुछ लीक्स ऐसे आए हैं, जिन्होंने इशारा दिया है कि Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में डुअल प्राइमरी कैमरा देगाी, जिनमें से एक कैमरा सेंसर 200 मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन से लैस होगा। ऐसा हो सकता है कि Xiaomi उन कंपनियों में से पहली कंपनी हो, जो 200MP ISOCELL HP1 सेंसर को बाज़ार में लेकर आए। हालांकि, फिलहाल यह हमारी ओर से अटकले हैं। दोनों कंपनियों ने आगामी स्मार्टफोन्स या कैमरा सेंसर के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung 200MP Camera Sensor, 200MP Camera Sensor

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »