Samsung ने 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया वायरलेस चार्जिंग पावर बैंक, जानें कीमत

Samsung का 10,000mAh पावर बैंक चीन में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2024 10:00 IST
ख़ास बातें
  • यह डिवाइस 148 x 72 x 16.4 mm का है।
  • इसके साथ में 20cm USB-C टू USB-C डाटा केबल भी आता है।
  • इसमें दो वायर्ड चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं।

Samsung 10000mAh Power Bank 25W तक चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने नया पावर बैंक लॉन्च किया है जो 10,000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। इसमें खास बात यह है कि पावर बैंक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। घरेलू मार्केट में लॉन्च करने के बाद कोरियन कंपनी ने इसे चीन में पेश किया है। इससे पहले सैमसंग 20,000mAh बैटरी कैपिसिटी का पावर बैंक भी पिछले महीने लॉन्च कर चुकी है। आइए जानते हैं नए चार्जिंग डिवाइस की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Samsung 10000mAh Power Bank price

Samsung का 10,000mAh पावर बैंक चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 249 युआन (लगभग 3,000 रुपये) है। इसे JD.com से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। सेल 11 अप्रैल से शुरू होगी। कंपनी ने इसे बीज कलर में पेश किया है। 
Advertisement
 

Samsung 10000mAh Power Bank specifications

Samsung 10,000mAh पावर बैंक वजन में हल्का है। यह 222 ग्राम का है। इसके डाइमेंशन की बात करें तो यह डिवाइस 148 x 72 x 16.4 mm का है। इसके साथ में 20cm USB-C टू USB-C डाटा केबल भी आता है। कंपनी का कहना है कि यह एकसाथ में 3 डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इसमें दो वायर्ड चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। वायरलेस चार्जिंग के लिए कंपनी ने अलग से एक डेडिकेटेड एरिया इसमें दिया है। 

वायरलेस चार्जिंग 7.5W पावर सपोर्ट के साथ है। जिससे कि इससे स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, हेडफोन, और अन्य डिवाइसेज चार्ज किए जा सकते हैं। फास्ट चार्जिंग के लिए यूजर वायर्ड चार्जिंग पोर्ट के माध्यम से सिंगल डिवाइस इसमें चार्ज कर सकता है जिसमें यह 25W तक चार्जिंग सपोर्ट करता है। 
Advertisement

इसके डिजाइन और मेटिरियल की बात करें तो कंपनी का कहना है कि यह ईकोफ्रेंडली डिवाइस है। यह UL सर्टिफाइड रिसाइकल्ड मेटिरियल से बना है। जिसमें कि 6.8% रिसाइकल्ड मेटिरियल है, 30% पोस्ट कंज्यूमर रिसाइकल्ड प्लास्टिक है। इससे पहले कंपनी ने 20,000mAh का पावर बैंक पिछले महीने ही लॉन्च किया था जो कि 45W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.