251 रुपये के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने अलापा घाटे का राग, मांगी मोदी सरकार से मदद

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जुलाई 2016 18:53 IST
ख़ास बातें
  • फ्रीडम 251 स्मार्टफोन लॉन्च करके सुर्खियों में आई थी रिंगिंग बेल्स कंपनी
  • मात्र 251 रुपये में स्मार्टफोन बेचने से हो रहा है कंपनी को नुकसान
  • डिजिटिल इंडिया प्रोग्राम के तहत कंपनी ने मांगी है मोदी सरकार से मदद
मात्र 251 रुपये का स्मार्टफोन बेचने की योजना रखने वाली रिंगिंग बेल्स कंपनी अब केंद्र सरकार की शरण में चली गई है। नोएडा स्थित इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से मदद मांगी है, ताकि घाटे का सौदा बन चुके इस योजना को 'करोड़ो लोगों के लिए सफल' बनाया जा सके।

रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ मोहित गोयल ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से कहा, ''कंपनी के लिए हर हैंडसेट की कीमत 1180 रुपये पड़ रही है। शुरुआत में हर हैंडसेट पर नुकसान 930 रुपये का था। इस हैंडसेट के लिए पार्ट्स ताइवान से आयात किए गए थे।"

गोयल ने आईएनएएस से कहा, ''हम ऐप डेवलपर्स और फ्रीडम 251 की वेबसाइट पर विज्ञापन के जरिए 700-800 रुपये के नुकसान की भरपाई करने में कामयाब रहे। अब स्मार्टफोन को 251 रुपये में बेचने पर हमें करीब 180-270 रुपये का नुकसान हो रहा है।''

फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के पहले जत्थे को डिलिवरी 8 जुलाई से शुरू हो जाएगी। यूनिट मिलने पर यूज़र को कुल 291 रुपये देने होंगे जिसमें 40 रुपये की डिलिवरी चार्ज भी शामिल है।
Advertisement

गोयल ने कहा, ''हर भारतीय के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए अगर हमें भारत सरकार से डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत मदद मिले तो हम सभी नागरिकों को इसी कीमत में फ्रीडम 251 मुहैया कराने में सक्षम होंगे।"
Advertisement

रिंगिंग बेल्स ने 28 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय को एक चिट्ठी लिखी थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए अर्जी दी गई है।

गोयल को सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार 50,000 करोड़ रुपये देती है तो वह सुनिश्चित तौर पर 251 रुपये स्मार्टफोन के जरिए देश की 75 करोड़ आबादी को डिजिटल इंडिया से जोड़ पाने में कामयाब होंगे।
Advertisement

उन्होंने कहा कि ज़रूरी नहीं है कि सरकार कंपनी को पैसे दे। वह दूसरे वेंडर से भी स्मार्टफोन का निर्माण करवा सकती है। बस हमारे फ्रीडम ब्रांड का इस्तेमाल किया जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.