सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 की डिलिवरी आज नहीं 30 जून से होगी शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जून 2016 11:20 IST
दुनिया के सबसे सस्ते 251 रुपये वाले फ्रीडम 251 मोबाइल फोन की डिलिवरी 30 जून से शुरू होगी। दरअसल, नोएडा की मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी रिंगिंग बेल्स ने इस महीने की शुरुआत में दावा किया था कि वह 28 जून से अपने ग्राहकों को फ्रीडम 251 मोबाइल की आपूर्ति करना शुरू करेगी। हालांकि, बाद में कंपनी के संस्थापक मोहित गोयल ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को 30 जून से फोन की आपूर्ति कराने की जानकारी दी। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट में अब भी मंगलवार से डिलिवरी की बात कही जा रही है जो गलत है। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि फोन की आपूर्ति 30 जून से शुरु होगी।


हाल ही में कंपनी ने दावा किया था कि उस पर ऐसे आरोप लगाए गए कि इस कीमत पर फोन उपलब्ध नहीं किया जा सकता और कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई, लेकिन आखिरकार कंपनी ने फोन तैयार कर लिया है।

कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित गोयल ने कहा था कि कंपनी अपना वादा पूरा करने में सफल रही है।
Advertisement

गोयल ने कहा था, "हम करीब दो लाख फ्रीडम 251 फोन के साथ तैयार हैं।" उन्होंने कहा कि प्रथम चरण की आपूर्ति (दो लाख) करने के बाद फिर से इस फोन के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। कंपनी ने इस साल फरवरी मध्य में 30 जून से पहले 25 लाख फोन की आपूर्ति करने की योजना बनाई थी। कंपनी को हालांकि तीन दिन के अंदर सात करोड़ से अधिक पंजीकरण मिले और आखिरकार कंपनी के पेमेंट गेटवे ने काम करना बंद कर दिया।

फ्रीडम 251 में 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में क्वाडकोर एसओसी 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। फोन में 3जी सपोर्ट भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। बैटरी 1450 एमएएच की है। फोन में पहले से वुमन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, फिशरमैन, फार्मर, मेडिकल, गूगल प्ले, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Freedom 251, Freedom 251 Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.