लाइफ फ्लेम 3 की कीमत है 4,000 रुपये से कम

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 मई 2016 16:31 IST
रिलायंस रिटेल ने अपना नया सस्ता 4जी स्मार्टफोन लाइफ फ्लेम 3 लॉन्च कर दिया है। 3,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन लाइफ फ्लेम 3 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन यह एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट होमशॉप18 पर मिलेगा।

ग्रे कलर वेरिएंट में आने वाला यह स्मार्टफोन होमशॉप18 पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और गुरुवार से इसकी बिक्री शुरू होगी। इसे भारत में 4जी वीओएलटीई फ़ीचर से लैस अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

लाइफ फ्लेम 3  में (800 x 480 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम 512 एमबी है। रिलायंस के इस फोन में 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा है।  कैमरे में स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। दूसरे अधिकतर लाइफ स्मार्टफोन की तरह यह फोन भी डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement
 
(लाइफ फ्लेम 3 की तस्वीर)
 
फोन को दमदार बनाने के लिए 1700 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए लाइफ फ्लेम 3 में 4जी एलटीई के अलावा 3जी एचएसपीए+, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे फीचर मौजूद हैं।
Advertisement

हाल ही में रिलायंस ने रिलायंस लाइफ फ्लेम 2 और विंड 4 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। लाइफ फ्लेम 2 स्मार्टफोन में (400 x 800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 4 इंच डब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 245 पीपीआई है। यह फोन 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735एम प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू है। इस फोन में तस्वीरें लेने के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा दो मेगापिक्सल का है। कैमरे में फेस डिटेक्शन और स्माइल डिटेक्शन जैसे मोड हैं।

स्पेसिफिकेशन के लिहाज से लाइफ विंड 4 स्मार्टफोन थोड़ा ज्यादा पावरफुल है। इस फोन  में (1280 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन 1.1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले क्वाड-कोर क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 210 (एमएसएम8909) प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 304 जीपीयू है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा दो मेगापिक्सल का दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LYF Flame 3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.