• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • रिलायंस लाइफ फ्लेम 2 व लाइफ विंड 4 लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

रिलायंस लाइफ फ्लेम 2 व लाइफ विंड 4 लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

रिलायंस लाइफ फ्लेम 2 व लाइफ विंड 4 लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
रिलायंस ने अपने दो नए स्मार्टफोन लाइफ फ्लेम 2 और लाइफ विंड 4 लॉन्च कर दिए हैं। रिलायंस लाइफ फ्लेम 2 स्मार्टफोन की कीमत 4,799 रुपये है और यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा। वहीं रिलायंस लाइफ विंड 4 स्मार्टफोन की कीमत 6,799 रुपये है और यह ब्लैक, ब्लू और ब्राउन कलर में मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन बिक्री के लिए देशभर के रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे। दोनों स्मार्टफोन को कंपनी की लाइफ ब्रांड वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

रिलायंस के ये दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलते हैं। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इन दोनों फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। दोनों ही रिलायंस लाइफ स्मार्टफोन वीओएलटीई के साथ भारत में 4 जी एलटीई बैंड सपोर्ट करते हैं।
 
 

(रिलायंस लाइफ फ्लेम 2 की तस्वीर)


रिलायंस लाइफ फ्लेम 2 स्मार्टफोन में (400 x 800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 4 इंच डब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 245 पीपीआई है। यह फोन 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735एम प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू है। इस फोन में तस्वीरें लेने के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा दो मेगापिक्सल का है। कैमरे में फेस डिटेक्शन और स्माइल डिटेक्शन जैसे मोड हैं।

फोन का डाइमेशन 124.2×64.8x 10.3 मिलीमीटर और वजन 145 ग्राम है। फोन में 1500 एमएएच की बैटरी है। बैटरी के 4जी नेटवर्क पर 8 घंटे तक का टॉकटाइम और 190 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। 

स्पेसिफिकेशन के लिहाज से रिलायंस लाइफ विंड 4 स्मार्टफोन थोड़ा ज्यादा पॉवरफुल है। इस फोन  में (1280 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन 1.1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले क्वाड-कोर क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 210 (एमएसएम8909) प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 304 जीपीयू है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा दो मेगापिक्सल का दिया गया है।

फोन का डाइमेशन 144x72x8.9 मिलीमीटर और वजन 146 ग्राम है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है।  बैटरी के 4जी नेटवर्क पर 28 घंटे तक का टॉकटाइम और 630 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। 4जी के अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »