महिलाओं की तरह अब पुरुष भी जी रहे लंबा जीवन: स्टडी

कहा गया है कि यह ट्रेंड और ज्यादा बढ़ेगा जिसमें देश की समृद्धि भी अहम भूमिका निभाएगी।

महिलाओं की तरह अब पुरुष भी जी रहे लंबा जीवन: स्टडी

आमतौर पर माना जाता है कि महिलाएँ पुरुषों की तुलना में ज्यादा साल जीती हैं।

ख़ास बातें
  • शोधकर्ताओं ने 1990 से लेकर 2010 तक का डेटा इकट्ठा किया
  • इसमें 194 देशों को शामिल किया गया
  • सबसे कम लाइफ एक्सपेक्टेंसी रवांडा और यूगांडा में पाई गई
विज्ञापन
वर्तमान में लोगों की उम्र पुराने समय की तुलना में अब ज्यादा होने लगी है। अब लोग ज्यादा लंबा जीवन जीते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि महिलाएँ पुरुषों की तुलना में ज्यादा साल जीती हैं। लेकिन एक नई स्टडी कहती है कि यह फासला अब कम होता जा रहा है। यानी कि अब पुरुष भी ज्यादा लंबा जीवन जीने लगे हैं। आइए जानते हैं कौन से कारक इस बदलाव के पीछे बताए गए हैं। 

New Scientist की रिपोर्ट के अनुसार पिछली शताब्दी से लोग अब ज्यादा लंबा जीवन जी रहे हैं। कहा गया है कि यह ट्रेंड और ज्यादा बढ़ेगा जिसमें देश की समृद्धि भी अहम भूमिका निभाएगी। यानी कि जो देश जितना अमीर होगा, नागरिकों का जीवन लंबा होगा। आमतौर पर महिलाएँ पुरुषों से ज्यादा साल जीती हैं। इसे समझने के लिए शोधकर्ताओं ने 1990 से लेकर 2010 तक का डेटा इकट्ठा किया और उसको स्टडी किया। इसमें 194 देशों को शामिल किया गया। जीवन की लंबाई के ट्रेंड को देखते हुए शोधकर्ताओं ने इन देशों को पांच अलग ग्रुप में बांटा। 

रिपोर्ट में सामने आया कि जिन देशों में सबसे ज्यादा लाइफ एक्पेक्टेंसी है, वे देश सबसे ज्यादा कमाई वाले हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, यूके और वेस्टर्न यूरोप का कुछ हिस्सा शामिल है। जिन देशों में सबसे कम लाइफ एक्सपेक्टेंसी पाई गई उनमें रवांडा और यूगांडा शामिल रहे। वहीं, जब इन देशों में पुरुष और महिलाओं के जीवन के अंतर को देखा गया तो सबसे ज्यादा अंतर रवांडा और यूगांडा में देखने को मिला। इन देशों में एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी 1990 में सिर्फ 30.85 साल थी जो 2010 में बढ़कर 45.22 साल हो गई। यहां 14.37 साल का अंतर देखने को मिला। 

वहीं, अगर महिलाओं की लाइफ एक्सपेक्टेंसी को देखें तो इसमें केवल 0.94 साल का अंतर आया। यह 50.37 साल से बढ़कर 51.31 साल हो गई। कुल मिलाकर स्टडी कहती है कि किसी देश में कितनी अमीरी है, इसके ऊपर वहां के लोगों की आयु काफी हद तक निर्भर करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »