रिलायंस जियो लाइफ फोन मुफ्त 4जी डेटा व टॉक टाइम के साथ होगा फरवरी में लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2016 16:26 IST
रिलायंस जियो के बहुप्रतीक्षित लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन कंपनी के सिम कार्ड और कई लॉन्च ऑफर के साथ आएंगे। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। कंपनी अपने लाइफ स्मार्टफोन को फरवरी के पहले हफ्ते में कम से कम 13 शहरों में लॉन्च करेगी। रिलायंस जियो इस दौरान कंपनी के सिम कार्ड के साथ 50 जीबी तक मुफ्त 4जी डेटा देगी। रिलायंस जियो के सिम कार्ड में यूज़र को कंपनी के नेटवर्क पर 5,000 मिनट तक का मुफ्त टॉक टाइम मिलेंगे। इसके साथ 5,000 एसएमएस भी मुफ्त होंगे।

RTN.Asia की रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन की बिक्री बंगलुरु, बड़ौदा, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, पटना और पुणे में की जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस ने लाइफ ब्रांड के हैंडसेट के स्टॉक को लेकर अहम कदम उठाए हैं ताकि मांग की पूर्ति की जा सके। यह भी दावा किया गया है कि रिलायंस जियो के लाइफ ब्रांड के फोन की कीमत 9,999-18,000 रुपये के बीच होगी।

रिलायंस ने अभी तक अपने लाइफ स्मार्टफोन या 4जी नेटवर्क के व्यवसायिक लॉन्च योजना का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, महीने की शुरुआत में रिलायंस जियो ने अपने पहले स्मार्टफोन लाइफ अर्थ 1 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक ज़रूर किए थे। यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।
Advertisement

याद दिला दें कि डुअल सिम (माइक्रो-सिम और नैनो-सिम) स्मार्टफोन लाइफ अर्थ 1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरे से लैस है। एक कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। लाइफ अर्थ 1 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। लाइफ अर्थ 1 को पावर देने के लिए मौजूद है 3500 एमएएच की बैटरी। 162.5 ग्राम वज़न वाले इस हैंडसेट का डाइमेंशन 154x76.6x7.25 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.