रिलायंस जियो का पहला 4जी फोन होगा लाइफ अर्थ 1, जानें स्पेसिफिकेशन

रिलायंस जियो का पहला 4जी फोन होगा लाइफ अर्थ 1, जानें स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने अपने पहले स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर दी है। जैसा कि पहले ही बताया गया था, कंपनी के 4जी स्मार्टफोन लाइफ ब्रांड के तहत पेश किए जाएंगे। पहले हैंडसेट को लाइफ अर्थ 1 के नाम से जाना जाएगा।

यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। डुअल सिम (माइक्रो-सिम और नैनो-सिम) स्मार्टफोन लाइफ अर्थ 1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरे से लैस है। एक कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। लाइफ अर्थ 1 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

लाइफ अर्थ 1 को पावर देने के लिए मौजूद है 3500 एमएएच की बैटरी। 162.5 ग्राम वज़न वाले इस हैंडसेट का डाइमेंशन 154x76.6x7.25 मिलीमीटर है।

फिलहाल, लाइफ अर्थ 1 को लॉन्च की तारीख के बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक तो यह भी नहीं पता है कि रिलायंस जियो की 4जी सेवा को आम यूज़र के लिए कब तक लॉन्च की जाएगी। लाइफ अर्थ 1 स्मार्टफोन के बारे विस्तृत जानकारी सबसे पहले आईबीएनलाइव द्वारा दी गई थी। इन फ़ीचर की पुष्टि रिलायंस जियो ने निजी तौर पर गैजेट्स 360 से भी की है।

कंपनी इस समय अपने एक लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए निशुल्क जियो मोबाइल सेवा दे रही है। कंपनी के मार्च-अप्रैल से सेवा की व्यवसायिक शुरुआत करने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »