कल लॉन्च होगा भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन: कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक, जानें सब कुछ...

JioPhone Next को कल, यानी 10 सिकंबर को लॉन्च किया जाएगा। अभी कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में नहीं बताया है, लेकिन यह दावा किया है कि यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2021 17:53 IST
ख़ास बातें
  • खास ट्यून किए गए Android ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस हो सकता है JioPhone Next
  • लीक्स का इशारा है कि इसकी कीमत 3,499 रुपये हो सकती है
  • कंपनी का दावा है कि जियोफोन नेक्स्ट होगा भारत का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन

भारत का सपसे सस्ता 4G स्मार्टफोन होगा JioPhone Next

JioPhone Next भारत में कल, यानी 10 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। फोन का ऐलान जून महीने में 44th Reliance Industries AGM के दौरान किया गया था। सटीक कीमत का खुलासा किए बिना Jio पहली ही घोषित कर चुकी है कि JioPhone Next देश का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन होगा। इस अल्ट्रा-अफोर्डेबल 4G स्मार्टफोन को Reliance Jio ने Google के साथ मिलकर डेवलप किया है। गूगल ने इसके लिए अपने Android ऑपरेटिंग सिस्टम को खास ट्यून किया है। आइए इंडिया के इस अपकिंग चीपेस्ट स्मार्टफोन (Cheapest smartphone in India) जियोफोन नेक्स्ट (JioPhone Next) के बारे में जानते हैं। 
 

Jio Phone Next price in India, availability (expected)

जैसा कि हमने बताया JioPhone Next को कल, यानी 10 सिकंबर को लॉन्च किया जाएगा। अभी कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में नहीं बताया है, लेकिन यह दावा किया है कि यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। कई लीक्स का कहना है कि फोन की कीमत 5,000 रुपये से कम होगी, लेकिन एक लीक ने तो जियोफोन नेक्स्ट की कीमत (JioPhone Next price) 3,499 रुपये होने का दावा किया है। इसके अलावा, यह भी खबर है कि Jio अपने रीटेल्स पार्टनर्स के साथ फोन की सेल को लेकर बातचीत कर रही है। कंपनी ऑफर्स के जरिए अपने प्रोडक्ट की पहुंच बढ़ाने के लिए भी जानी जाती है। ऐसा हो सकता है कि जियोफोन नेक्स्ट की सेल (JioPhone Next Sale) के दौरान पेमेंट ऑफर्स भी पेश करे।
 

Jio Phone Next specifications (confirmed and expected)

स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की बात करें, तो जियो फोन नेक्स्ट अल्ट्रा-अफोर्डेबल 4जी स्मार्टफोन है जो कि सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ आता है। जियोफोन नेक्स्ट खासतौर पर यूज़र्स के लिए 2जी से 4जी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। जैसे कि हमने बताया यह फोन Read Aloud और Translate Now जैसे फीचर्स से लैस होगा। कंपनी का कहना है कि यह दोनों ही नए फीचर्स वेबपेज, ऐप्स, मैसेज और फोटोज़ पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। फोन में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलेगा। Google ने फोन के कैमरे में India-specific स्नैपचैट लेंस को इंटीग्रेड करने के लिए Snap के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा, फोन में Google Play store व Google Play Protect प्रीलोडेड मिलेंगे।

पुरानी लीक के मुताबिक, JioPhone Next फोन Android 11 (Go edition) पर काम कर सकता है। इसमें 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह फोन Qualcomm QM215 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी या फिर 3 जीबी रैम मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में 16 जीबी या 32 जीबी eMMC 4.5 स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन की बैटरी 2,500 एमएएच की हो सकती है। जियोफोन नेक्स्ट 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आ सकता है और इसमें डुअल-सिम सपोर्ट मिल सकता है। फोन में DuoGo और Google Camera Go प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.