Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

फोन में संभावित रूप से MediaTek Dimensity 9600s चिपसेट हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अगस्त 2026 17:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन में फ्लैट डिस्प्ले, 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है।
  • शाओमी भी पहली बार किसी रेगुलर फोन में इतना बड़ा डिस्प्ले देने जा रही है।
  • फोन 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है।

Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच का विशाल डिस्प्ले मिल सकता है

Redmi Turbo 6 Max को कंपनी जल्द ही मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी का परफॉर्मेंस फोकस्ड स्मार्टफोन होगा। इसके लॉन्च से पहले अब बैटरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। फोन में बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में संभावित रूप से MediaTek Dimensity 9600s चिपसेट हो सकता है। लाइनअप में दो मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे होंगे फोन के फीचर्स। 

Redmi Turbo 6 Max के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस चर्चा में हैं। लेटेस्ट अपडेट में फोन की बैटरी को लेकर अहम बात सामने आई है। चीन से जाने माने टिप्स्टर Smart Pikachu के अनुसार, Redmi Turbo 6 Max (via) को कंपनी 10,000mAh बैटरी के साथ पेश कर सकती है। खबर है कि इसे कंपनी टेस्ट भी कर रही है। Redmi Note 17 Pro Max के जितनी बैटरी इसमें मिलने की संभावना बताई गई है। 

Redmi Turbo 6 सीरीज में दो मॉडल देखने को मिल सकते हैं। एक स्टैंडर्ड Redmi Turbo 6 हो सकता है, जबकि एक हाई परफॉर्मेंस फोन Redmi Turbo 6 Max हो सकता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। हाल ही में फोन के रेंडर्स भी लीक हुए हैं। फोन iPhone Air की तरह फ्लैट, और Google Pixel जैसे कैमरा बार के साथ नजर आ रहा है।

Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच का विशाल डिस्प्ले मिलने वाला है जो कई लीक्स और रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है। यह एक फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इतनी बड़ी स्क्रीन के साथ यह इंडस्ट्री का पहला रेगुलर स्मार्टफोन बनकर आ सकता है। साथ ही शाओमी भी पहली बार किसी रेगुलर फोन में इतना बड़ा डिस्प्ले देने जा रही है। फोन 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसे जनवरी 2027 में ही मार्केट में उतार सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  3. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.