Redmi Turbo 5 बनेगा बैटरी किंग? मिलेगा 9000mAh पैक और 100W चार्जिंग का तगड़ा कॉम्बो!

टिप्स्टर ने ये भी बताया है कि कंपनी एक 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की भी टेस्टिंग कर रही है, जो आने वाले महीनों में सामने आ सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 नवंबर 2025 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 5 में आ सकती है 9000mAh की जबरदस्त बैटरी
  • Dimensity 8500 Ultra चिप और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद
  • Redmi Turbo 5 सीरीज में 10,000mAh बैटरी वाला मॉडल भी टेस्टिंग में है

Redmi Turbo 4 (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में आएगा Redmi Turbo 5

Photo Credit: Redmi

Redmi अपने अगले पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 को लेकर लगातार सुर्खियों में है। अब नए लीक में इस फोन की सबसे बड़ी खासियत का खुलासा हुआ है, जो है इसकी 9,000mAh की विशाल बैटरी। पहले की रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि यह डिवाइस 7,500mAh बैटरी के साथ आएगा, लेकिन जाने-माने टिप्स्टर के ताजा लीक से पता चलता है कि कंपनी ने इससे भी बड़ा बैटरी पैक देने की तैयारी कर ली है। यह बड़ी बैटरी संभवतः Redmi Turbo 5 सीरीज के हाई-एंड वेरिएंट के लिए हो सकती है।

चीन के जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station (अनुवादित यूजरनेम) ने वीबो पर एक पोस्ट में अपकमिंग Redmi Turbo 5 की कुछ खासियतों के बारे में बताया। टिप्सटर का दावा है कि Redmi Turbo 5 अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी देने वाला स्मार्टफोन बन सकता है। अभी तक ज्यादातर फ्लैगशिप फोन 7,000mAh से 7500mAh के आसपास की बैटरी के साथ आ रहे हैं, लेकिन Turbo 5 जैसे अफोर्डेबल हाई-एंड या गेमिंग फोकस्ड डिवाइसेज अब इस लिमिट को भी पार कर सकते हैं। 

Advertisement

टिप्स्टर ने ये भी बताया है कि कंपनी एक 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की भी टेस्टिंग कर रही है, जो आने वाले महीनों में सामने आ सकता है।

कुछ हालिया लीक्स के अनुसार, Redmi Turbo 5 में Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, मेटैलिक मिड-फ्रेम और IP6 रेटेड बिल्ड मिलने की भी संभावना है। बड़ी बैटरी के साथ फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की भी उम्मीद है।

माना जा रहा है कि Redmi Turbo 5 का लॉन्च इसी महीने चीन में किया जाएगा, जबकि इसका Pro वेरिएंट 2026 की शुरुआत में मार्केट में आ सकता है। कंपनी की ओर से अभी तक इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Turbo 5, Redmi Turbo 5 specifications
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.