Redmi Turbo 3 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, जानें सबकुछ

Redmi Turbo 3 एक परफॉर्मेंस फोकस्ड फोन होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 15:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 3 में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Redmi Turbo 3 में 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज दी जाएगी।
  • Redmi Turbo 3 एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर काम करेगा।

Redmi Turbo 3 में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Redmi

Redmi 10 अप्रैल को बाजार में Redmi Turbo 3 नाम का नया फ्लैगशिप-किलर स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन Redmi Note 11T Pro और Note 12 Turbo पर बेस्ड है। Note सीरीज को जारी रखने के बजाय Redmi ने इन स्मार्टफोन के लिए एक नई टर्बो सीरीज शुरू करने का फैसला किया है। यहां हम आपको Redmi के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi के कई टीजर पहले ही आ चुके हैं, जिससे पता चला है कि Turbo 3 स्मार्टफोन कैसा दिखता है। फोन में थोड़ा कर्व्ड कॉर्नर के साथ एक सपाट डिजाइन है। पीछे दो बड़े कैमरा सेंसर कटआउट के साथ एक छोटा कटआउट है जिसमें एक रिंग एलईडी भी है। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर को दाईं ओर रखा गया है। फोन के फ्रंट में 1.5K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले के आसपास बेहद स्लिम बेजेल्स हैं। अन्य डिटेल्स के बीच इस डिस्प्ले का साइज पता नहीं है, हालांकि, इसके पिछले वर्जन पर नजर डालने पर, हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच या बड़ी AMOLED डिस्प्ले होगी।


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस और परफॉर्मेंस


Redmi Turbo 3 एक परफॉर्मेंस फोकस्ड फोन होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज दी जाएगी। ब्रांड ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि Redmi Turbo 3 ने AnTuTu पर 1.75 मिलियन प्वाइंट का रनिंग स्कोर मिला है, जो फ्लैगशिप-किलर कैटेगरी में बहुत कम है। यह फोन गीकबेंच पर मॉडल नंबर "24069RA21C" के साथ सिंगल कोर टेस्ट में 2017 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 5617 प्वाइंट स्कोर के साथ नजर आया है।

Redmi आगामी Redmi Turbo 3 में रेज इंजन 3.0 भी शामिल करेगा, जिसे आखिरी बार Redmi K70 Pro में देखा गया था। यह फ्रेम रेट, फोटो क्वालिटी या ब्राइटनेस को कम किए बिना गेमिंग में 1.5K रेजॉल्यूशन मिलेगा। इसे हासिल करने के लिए यह AI परफॉर्मेंस शेड्यूलिंग, एआई रेंडरिंग आदि जैसे फीचर्स से लैस होगा।
Advertisement

इसके अलावा फोन में "आइस कूलिंग" नाम का एक थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम भी होगी, जो एक्सटेंडेड सेशन के दौरान ऑनर ऑफ किंग्स और पीस एलीट जैसे गेम में थर्मल थ्रॉटलिंग रोकने का दावा करती है। हालांकि, सटीक बैटरी की जानकारी नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी होगी, जैसा कि हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन में पता चला है। फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर काम करेगा।
Advertisement

Redmi Turbo 3 में एक कॉग्निटिव 18-बिट ISP (इमेज सिग्नल प्रोसेसर) मिलेगा जो AI कैपेसिटी के साथ ज्यादा वाइब्रेंट कलर्स और डिटेल्स को कैप्चर करने के लिए 18-बिट प्रोसेसर को मर्ज करता है जो रियल टाइम फोटो और वीडियो को बढ़ाता है। कहा जा रहा है कि Poco F6 जो कि एक रीब्रांडेड Redmi Turbo 3 होगा, जिसमें Sony IMX882 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होने की बात कही गई है। Redmi Turbo 3 में भी यह कैमरा सेटअप हो सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.