Redmi का A5 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 10,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन में 5,200 mAh की बैटरी दी जाएगी। देश में A5 का प्राइस 10,000 रुपये से कम हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 17:30 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के A5 को 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इसे ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

इस स्मार्टफोन में फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने हाल ही में A5 को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया था। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके डिजाइन, कलर्स के विकल्पों और प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी है। 

कंपनी की वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज पर बताया गया है कि A5 को 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर एक प्रमोशनल बैनर में इस स्मार्टफोन की फ्लिपकार्ट के साथ ही देश में Xiaomi के ई-स्टोर के जरिए बिक्री की पुष्टि हुई है। इसके लैंडिंग पेज पर A5 के भारतीय वेरिएंट का इंटरनेशनल वेरिएंट के समान डिजाइन होने का पता चला है। इसे ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। A5 में 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले और TÜV Rheinland आई कम्फर्ट सर्टिफिकेशन होगा। इसमें 6.88 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 15 Go Edition पर चलता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन में 5,200 mAh की बैटरी दी जाएगी। देश में A5 का प्राइस 10,000 रुपये से कम हो सकता है। Redmi का Turbo 4 Pro भी इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। जनवरी में कंपनी ने Turbo 4 को पेश किया था। Turbo 4 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया जा सकता है। Turbo 4 में MediaTek Dimensity 8400-Ultra था। 

हाल ही में Redmi के जनरल मैनेजर, Thomas Wang ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि कंपनी का एक स्मार्टफोन जल्द ही Snapdragon 8s Gen 4 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह 4 nm ऑक्टाकोर चिपसेट 24 GB तक के LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। Snapdragon 8s Gen 3 की तुलना में इसके CPU परफॉर्मेंस में 31 प्रतिशत तक सुधार होने का दावा किया गया है। हालांकि, Wang ने इस स्मार्टफोन के मॉडल की जानकारी नहीं दी है। यह  Turbo 4 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी मिल सकती है।   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

Unisoc T7250

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.