Redmi Note 9 फोन आज फिर होगा खरीद के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 की कीमत भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। वहीं, हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 सितंबर 2020 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 की सेल Amazon और Mi.com पर होगी शुरु
  • रेडमी नोट 9 में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
  • रेडमी नोट 9 में मौजूद है 6 जीबी तक रैम

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है

Redmi Note 9 स्मार्टफोन की सेल भारत में आज एक बार फिर आयोजित की जाने वाली है। यह स्मार्टफोन जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था, जो कि खरीद के लिए Amazon और Mi.com पर उपलब्ध होगा। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 9 फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन में आपको 6 जीबी तक रैम मिलेगा और इसके साथ ही 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। रेडमी नोट 9 फोन मार्केट में Samsung Galaxy M11 और Moto G9 जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देता है।
 

Redmi Note 9 price in India, sale details

रेडमी नोट 9 की कीमत भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 13,499 रुपये है। Redmi Note 9 का सबसे हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता, जिसे कंपनी 14,999 रुपये में बेच रही है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह फोन आपको एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पैबल ग्रे और स्कार्लेट रेड विकल्पों मिलेगा। वहीं, इस फोन की सेल Amazon और Mi.com वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी, जो कि आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Advertisement
 
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.