Redmi Note 9 Pro की अगली सेल अब होगी इस दिन

Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन की सेल Amazon India और Mi.com पर उपलब्ध होगी, जो कि दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Redmi Note 9 Pro की अगली सेल अब होगी इस दिन

फोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगा।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro के 4 जीबी रैम की कीमत 13,999 रुपये है
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच कैमरा से लैस है रेडमी नोट 9 प्रो
  • कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनी ने नहीं पेश किया Mi Exchange ऑफर
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro की अगली सेल 23 जून को आयोजित की जाएगी। यह सेल 23 जून को दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com की वेबसाइट पर शुरू होगी। बता दें, यह स्मार्टफोन भारत में मार्च में Redmi Note 9 Pro Max के साथ लॉन्च हुआ था, हालांकि लॉन्च के तीन महीने बाद भी यह स्मार्टफोन केवल फ्लैश सेल के माध्यम से ही उपलब्ध हो रहा है। इसके पीछे की वजह कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन है, जिसके कारण प्रोडक्शन और सप्लाई में देरी हो रही है। रेडमी नोट 9 प्रो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5,020एमएएच की दमदार बैटरी से लैस है।
 

Redmi Note 9 Pro price in India, sale

रेडमी नोट 9 प्रो के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 13,999 रुपये है। जबकि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। स्मार्टफोन Amazon India और Mi.com पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Note 9 Pro की सेल 23 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह फोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगा। ऑफर में एयरटेल का डबल डेटा बेनेफिट 298 रुपये और 398 रुपये का अनलिमिटेड पैक शामिल है। हालांकी, Mi.com पर यह जानकारी दी गई है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण Mi Exchange ऑफर पेश नहीं किया गया है।
 
 

Redmi Note 9 Pro specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »